नई दिल्ली: अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए काफी अच्छी पहल की है। ये बात भी सच है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपने ग्राहकों की सुविधा को लेकर लगातार कदम उठता रहता है। बैंक ने हाल में अपनी ऑलनाइन सेवाओं को लेकर भी जानकारी दी है। एसबीआई ने बताया है कि क्यों आपको अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते के साथ जोड़ना चाहिए। इसको लेकर बैंक का कहना है कि आप समय-समय पर अपने खाते से जुड़ी जानकारी घर बैठे पा सकते है। इसके साथ ही, बैंक अपनी नई सर्विसेस को शुरू करने और पुरानी को बंद करने की भी इन्फोर्मेशन एसएमएस और ई-मेल के जरिए ग्राहकों को देता है। एसबीआई लाया फेस्टिव सीजन ऑफर, कार और होम लोन पर मिलेगा फायदा ये भी पढ़ें
आपको जानकारी दें कि एसबीआई ने अपने ट्विटर के जरिए बताया है कि बैंक खाते में ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर जोड़ने से आपको ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड), पीन एक्टिवेशन से जुड़े मैसेज आसानी से मिलेंगे। इसके साथ ही, आपको बैंक अकाउंट स्टेटमैंट और बैंक से जुड़ी सभी जानकारी मिलती रहेंगी।
1.आप www.onlinesbi.com पर लॉग-इन करें।
2. उसके बाद लॉग-इन करने के बाद होमपेज पर 'माय अकाउंट एंड प्रोफाइल टैब' पर क्लिक करें
3.'माय अकाउंट एंड प्रोफाइल टैब' में 'प्रोफाइल' पर क्लिक करें।
4. प्रोफाइल टैब के तहत 'पर्सनल डिटेल्स/मोबाइल' पर क्लिक करें।
5. आपको अपना प्रोफाइल पासवर्ड डालने के लिए कहा जाएगा। याद रखें कि प्रोफाइल पासवर्ड और लॉग-इन पासवर्ड अलग-अलग हैं।
6. प्रोफाइल पासवर्ड सही तरीके से डालने पर आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दिख जाएगा।
ध्यान देने वाली बात ये है कि इसके लिए आपके पास आपका एटीएम कम डेबिट कार्ड होना जरूरी है।
- एटीएम कार्ड के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको नजदीकी एसबीआई एटीएम में जाना होगा।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर टैप करना होगा और एटीएम पिन डालना होगा।
- वहां आपको मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन फार्म दिखाई देगा। वहां जाकर आप चेंज मोबाइल नंबर ऑप्शन पर टैप करें।
- यहां आप अपना पुराना मोबाइल नंबर एंटर करें और कंफर्म करें। इसके बाद नया मोबाइल नंबर एंटर करके कंफर्म करें।
- आपके दोनो नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। इसमें लिखा होगा Please send OTP and reference number received in SMS from new as well asexisting mobile number in the following format ACTIVATE IOTP VALUE + REF NUMBER TO 567676 within 4 hours
- एसएमएस को आपको 4 घंटे के भीतर मैसेज में आए रेफरेंस नंबर को दिए गए फार्मेट में भेज दें। ऐसा करते ही आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान