भारतीय रेलवे द्वारा रेल यात्रियों के लिए हर महीने कोई न कोई सुविधा प्रदान की जाती है। तभी तो रेल टिकट बुक करने और पैसे ट्रांसफर करने को लेकर भारतीय रेल कैटरिंग एण्‍ड टूरिज्‍म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक ऐसी ही नई सर्विस को लेकर लोगों के सामने प्रस्‍तुत किया है। इस नई सर्विस का नाम है आईआरसीटीसी आई-मुद्रा (IRCTC iMudra)। इसके माध्‍यम से आप रेल टिकट बुक करने के अलावा भी कई काम कर सकते हैं।

Advertisement

आईआरसीटीसी आई-मुद्रा के फायदे

आईआरसीटीसी आई-मुद्रा के फीचर के बारे में बात करें तो आईमुद्रा अकाउंट, डिजिटल वॉलेट और प्रीपेड कार्ड के साथ आता है। आप इसके जरिए एटीएम से पैसे भी निकाल सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको आईआरसीटीसी मुद्रा पर साइन-अप करना जरुरी है, जहां यूजर को फिजिकल या फिर वर्चुअल कार्ड जेनरेट करना होगा। बाद में आप इसकी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

Advertisement

आईआरसीटीसी आईमुद्रा के फीचर

  • इसमें आसानी से टॉप-अप का विकल्‍प मिलता है।
  • आईआरसीटीसी पर रेल टिकट बुक करने का ऑप्‍शन।
  • सुरक्षित और आसान पेमेंट करने की प्रक्रिया
  • आधार संख्‍या आधारित केवाईसी वेरिफिकेशन की सरल प्रक्रिया।
  • आईआरसीटीसी आईमुद्रा नेटवर्क के तहत आने वाले दोस्‍तों और परिजन को पैसे भेजने का विकल्‍प।
  • समय-समय पर आकार्षक ऑफर का लाभ।

रेलवे स्‍टेशन और ट्रेन में वीडियो, मूवी, सॉन्‍ग सब कुछ मिलेगा फ्री

Advertisement

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का उद्देश्‍य

जैसा कि आपको बताया गया है कि यह एक प्रीपेड कार्ड यानी कि वीजा कार्ड है और इसे किसी भी पीओएस मशीन के माध्‍यम से प्रयोग किया जा सकता है। इसका उपयोग आप मोबाइल उपकरण, टैबलेट और डेस्कटॉप के माध्यम से कर सकते हैं। आई-मुद्रा से देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। इस वर्चुअल कार्ड के माध्यम से ऑफ़लाइन खरीदारी भी संभव है। इसका उपयोग आप फ्लाइट टिकट बुकिंग, होटल के बिल का भुगतान, आदि कई चीजों में कर सकते हैं।