नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अमीर ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम बैंकिंग सर्विस की शुरुआत की है। एसबीआई ने इसका नाम 'एसबीआई वेल्थ' रखा है। यह सेवाएं कुछ खास ग्राहकों को ही मिलेंगी। इस सेवा का फायदा लेने वालों के घर पर जरूरत पड़ने पर बैंक कर्मी जाएंगे और बैंकिंग सेवाएं देंगे।
एसबीआई वेल्थ सेवा में क्या-क्या मिलेगा
-एसबीआई वेल्थ के तहत ग्राहक को पर्सनलाइज्ड बैंकिंग दी जाएगी। बैंकिंग जरूरतों के लिए ऐसे ग्राहकों को रिलेशनशिप मैनेजर मदद करेगा।
-एसबीआई वेल्थ के तहत डोरस्टेप बैंकिंग मिलेगी। इसके लिए एक अलग से कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव मिलेगा। यह जरूरत पड़ने पर दस्तावेज लेने या अन्य काम के लिए घर जाएगा और ग्राहक की मदद करेगा।
-एसबीआई वेल्थ वाले ग्राहकों को सिग्नेचर डेबिट और क्रेडिट कार्ड मिलेंगे। इसमें लाइफ स्टाइल बेनेफिट्स और एक्सीलरेटेड रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाएंगे।
-एसबीआई वेल्थ के तहत ग्राहक नया इन्हैंस्ड सेविंग्स अकाउंट, फ्री में वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड, लाइफस्टाइल प्रिविलेज, लोन अप्रूवल में प्राथमिकता, अतिरक्त प्रिविलेज के साथ वीजा सिग्नेचर कार्ड और समय समय पर आकर्षक निवेश के मौके उपलब्ध कराए जाएंगे।
एसबीआई ने अपने एसबीआई वेल्थ सेवा का फायदा लेने के लिए कुछ शर्तें तय की हैं। इनके तहत नए और पुराने ग्राहकों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है। इन श्रेणियों में वर्तमान ग्राहक और नए ग्राहकों को श्रेणी में बांटा गया है। आइये जानते हैं कि इन श्रेणियों में क्या क्या शर्तें लगाई हैं।
अगर आप पहले से ही एसबीआई के ग्राहक हैं तो आप भी एसबीआई वेल्थ का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन आपको ये शर्तें पूरी करनी होंगी।
-आपकी कुल जमा, म्यूचुअल फंड में निवेश और एसबीआई के डिमैट कुल होल्डिंग मिलकार अगर 30 लाख तक की है तो आप इस एसबीआई वेल्थ सेवा का फायदा उठा सकते हैं।
आपके एसबीआई अकाउंट में अगर 2 लाख या इससे ज्यादा का वेतन आता है तो भी आप एसबीआई वेल्थ सेवा का फायदा उठा सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपने 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का लोन एसबीआई से लिया है, तो भी आप इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं।
अगर आपके एसबीआई अकाउंट में 10 लाख रुपये जमा हो या आपने 10 लाख रुपये का निवेश कर रखा हो। वहीं इसे बढ़ाकर आप अगले 1 साल में इसे बढ़ाकर 30 लाख रुपये तक करना का वादा करेंगे तो भी आप एसबीआई वेल्थ सेवा का फायदा ले सकते हैं।
-अगर आपके एसबीआई अकाउंट में 2 लाख या उससे ज्यादा की सैलरी आती हो, तो भी आप एसबीआई वेल्थ सेवा का फायदा उठा सकते हैं।
अगर आपने जल्द ही 1 करोड़ या उससे ज्यादा का एसबीआई बैंक से आवास लोन लिया हो।
-अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो एसबीआई वेल्थ सेवा का फायदा उठा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग