नई दिल्ली। करीब 3 हफ्ते पहले लांच हुई फिल्म 'करीब सिंह' ने अपनी कमाई से हलचल मचा दी है। तारीफ की बात यह है कि यह फिल्म जिस दिन लांच हुई थी, फिल्म समीक्षकों ने इसे अच्छी फिल्म नहीं बताया था। लेकिन इसके बाद भी यह फिल्म लगातार कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाती जा रही है। तीसरे हफ्ते तक स्थिति यह है कि यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म अभी तक करीब 250 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में शाहिद ने सिरफिरे आशिक का किरदार निभाया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
दक्षिण भारत की फिल्म की है रीमेक
शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' को समीक्षकों ने शुरुआत में ज्यादा अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने में सफल रही है। कबीर सिंह ने आयुष्मान खुराना की आर्टिकल 15 को भी पीछे छोड़ दिया है। कबीर सिंह दक्षिण भारत की की ब्लॉकबास्टर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने ही निर्देशित किया है।
कबीर सिंह अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं इस फिल्म के अलावा गल्ली व्बॉय दूसरे नंबर पर, उरी तीसरे, भारत चौथे, कलंक पांचवे और टोटल धमाल छठे नबंर पर हैं। कबीर सिंह ने 13 दिन में ही 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। इस प्रकार यह फिल्म कमाई के मामले में सलमान खान की 'भारत' से भी आगे निकल गई है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की तरफ से दी जानकारी के अनुसार कबीर सिंह अभी तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। रविवार तक यह फिल्म की कुल कमाई 235.72 करोड़ के पास पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि आज मंगलवार तक यह फिल्म 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी। यहां पर ध्यान में रखने की बात यह है कि यह पूरी कमाई देश की है, विदेश की कमाई इसमें शामिल नहीं है।
-पहले सप्ताह की कमाई 134.42 करोड़ रुपये
-दूसरे सप्ताह की कमाई 78.78 करोड़ रुपये
-तीसरे सप्ताह की कमाई 22.52 करोड़ रुपये
-पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये
-दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये
-तीसरे दिन 27 करोड़ रुपये
-चौथे दिन 17 करोड़ रुपये
-पांचवें दिन 16 करोड़ रुपये
-छठे दिन 16 करोड़ रुपये
-सातवें दिन 15 करोड़ रुपये
-आठवें दिन करीब 15 करोड़ रुपये
-नौवें दिन 16.50 रुपये
-दसवें दिन 16.25 करोड़ रुपये
-बारहवें दिन 17.75 करोड़ रुपये
-तेरहवें दिन 9 करोड़ रुपये
-चौदहवें दिन 6.72 करोड़ रुपये
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान