नई दिल्ली: आधार से जुड़ी सेवाएं अब जल्द ही फिर से मिलने की उम्मीद है। जी हां जल्द ही कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) पर आधार कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। युनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने इन केंद्रों को फिर से आधार से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मिलेगा। उन्हें आधार कार्ड बनवाने या उससे जुड़े किसी अन्य काम के लिए कहीं और नहीं भटकना पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक कॉमन सर्विस सेंटरों ने आधार से जुड़ी सेवाएं देना बंद कर दिया था। जब यूआईडीएआई ने 12 अंकों के आधार नंबर की डाटा सिक्योरिटी पर सवाल उठने के बाद इन सेंटरों को आधार से जुड़े काम करने से रोक दिया था। कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेंस सर्विसेज सीईओ दिनेश त्यागी ने बताया कि, यूआईडीएआई ने कॉमन सर्विस सेंटर्स को आधार कार्ड की छपाई की अनुमति दे दी है। ग्राहकों से यूआईडीएआई द्वारा तय किया गया शुल्क वसूला जाएगा। यह सेवाएं एक हफ्ते के अंदर शुरू हो जाएंगी।
देशभर में 3.9 लाख लोग चला रहे हैं CSC वहीं रिपोर्ट के मुताबिक 3.9 लाख विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (वीएलई) देशभर में कॉमन सर्विस सेंटर चला रहे हैं। ये एंटरप्रेन्योर लोगों को ट्रेन टिकट बुक करने, पासपोर्ट के लिए आवेदन देने, जन्म प्रमाणपत्र बनाने, आयुष्मान भारत स्कीम में रजिस्टर करने जैसी सरकारी सेवाएं मुहैया कराते हैं। अब कॉमन सर्विस सेंटरों पर आधार कार्ड में अपडेट भी कराया जा सकेगा, जैसे- फोटो या एड्रेस बदलना।
बता दें कि सीएससी के अलावा लोग आधार से जुड़ी सेवाएं बैंक की शाखाओं, पोस्ट ऑफिस और सरकारी प्रांगण में UIDAI के मान्यता प्राप्त सेंटर्स में आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। पहले सीएससी में आधार के लिए आवेदन करने की अनुमति थी, लेकिन इसे पिछले साल सितंबर में रोक दिया गया। तब विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स ने धमकी दी थी कि अगर उन्हें आधार से जुड़ा काम नहीं करने दिया जाएगा तो वे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
आधार ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
- आधार कार्ड के ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in को ओपन करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आधार सर्विस या आधार सेवाएं के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस सेक्शन में आधार वेरिफिकेशन या आधार सत्यापन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना 12 संख्या का आधार नंबर और बॉक्स में दिया हुआ सेक्योरिटी कोड भरें और वेरिफाई बटन पर क्लिक करें।
- वेरिफाई करने के बाद आपके आधार कार्ड की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- यदि स्क्रीन पर आधार नंबर इक्जिट शो होता है तो इसका मतलब आपका आधार नंबर वेरिफाई है, यदि Aadhaar number does not exist दिखाई देता है तो इसका मतलब आपका आधार कार्ड डिएक्टिवेट हो गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान