नई दिल्ली: रेलवे (Railway) का टिकट बुक (Ticket booking) करते समय हमें कुछ शॉर्टकट शब्द (Shortcut word) दिखाई देते हैं लेकिन हम उनको जानें बिना ही क्लिक कर देते हैं। इससे कई बार हमारी टिकट कंफर्म (Ticket confirmation) हो जाती है और कई बार नहीं हो पाती है। इतना ही नहीं ऐसे में कई बार पता ही नहीं चल पाता कि टिकट बुक (Ticket book) भी हुआ है या नहीं। हालांकि इस तरह की बात हमें रेल काउंटर (Rail counter) पर भी सुनने को मिलती है लेकिन हम जानें बिना टिकट (Ticket) देने के लिए हां कर देते हैं। इससे हमारी टिकट कंफर्म (Ticket confirmation) नहीं होने का डर रहता है। आइए जानते हैं इन शॉर्ट कट शब्दों (Short cut words) का मतलब जो आपके टिकट पर लिखा होता है।
हम आपको इन शब्दों का मतलब बता देते हैं। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि कब हां या ना करनी है। इसका सीधा मतलब कि किस परिस्थिति में कौन सा ऑप्शन (Option)चुनना सही होगा। इसके लिए आपको बहुत दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा इस जानकारी की जरूरत कभी एग्जाम में भी पड़ सकती है। लेकिन इसकी सबसे खास बात यह है कि इन शब्दों पर ही डिपेंड करता है कि आपकी टिकट कंफर्म (Ticket confirmation) होगी या नहीं। इस लहजे से यह जानकारी तो बहुत ही खास है। इस बीच यह जानना दिलचस्प है कि भारतीय रेल (Indian Rail) में रिजर्वेशन (Reservation) कितनी तरह का होता है। इस समय भारतीय रेल में आप तीन तरह से रिजर्वेशन पा सकते हैं :
- टिकट विंडो पर जाकर पारंपरिक तरीके से रिजर्वेशन (Reservations in Traditional Ways)
- ऑनलाइन ई-रिजर्वेशन (Online e-reservation)
- ऑनलाइन आई-रिजर्वेशन (Online i-reservation)
- CNF (कन्फर्म): टिकट पर छपे इस शब्द का मतलब होता है की आपको ट्रेन में कंफर्म सीट मिल गई है। साथ ही, आपको डिब्बा नंबर, सीट नंबर, पीएनआर नंबर टिकट पर दिखेगा।
- RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन): इस शॉर्टकट का मतलब होता कि आपको टिकट तो मिल गयी है लेकिन आपको सिर्फ ट्रेन में बैठने के लिए सीट मिली है। यहा पर भी टिकट के ऊपर डिब्बा नंबर, सीट नंबर, पीएनआर नंबर पर छपा होगा।
- WL (वेटिंग लिस्ट): इस शॉर्टकट का मतलब होता है की आपने टिकट तो निकाल ली है लेकिन कंफर्म सीट नहीं मिला है। अगर कंफर्म सीट वाला कोई व्यक्ति अपने टिकट वापस करता है तो वो सीट आपको मिल सकती है।
- GNWL (जनरल वेटिंग लिस्ट): इसका मतलब होता है की टिकट कंफर्म नहीं है लेकिन चार्ट तैयार होने पर WL से पहलें आपको कन्फर्म सीट मिलने के चांस है।
- RLWL (रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट): इसका मतलब होता है की आपने टिकट वहां की निकाली है जो की दो बड़े स्टेशनों के बीच है और जहां पर ज्यादा ट्रेनें नहीं आती है। ऐसे टिकट कंफर्म होने के चांसेस ज्यादा होता है।
- PQWL: छोटे स्टेशनों पर कोटे में दी गई सीट के आधार पर टिकट दिया जाता है। इसमें भी टिकट कंफर्म होने के चांसेज कम होते हैं।
- PQWL/REGRET: इसका मतलब है कि ट्रेन में सीट नहीं है और आपको वेटिंग टिकट भी नहीं मिलेगी।
LD: लेडीज कोटा
HQ: हाई ऑफिशल या हेडक्वॉर्टर कोटा
DF: डिफेंस कोटा
OS: आउट स्टेशन कोटा
RS: रोड साइड कोटा, बड़े स्टेशनों के बीच के ऐसे स्टेशन जो कंप्यूटराइज्ड नेटवर्क से न जुडे़ हों तब उन्हें रोड साइड कोटे में रख कर टिकट रिजर्व किए जाते हैं। इनमें वेटिंग लिस्ट भी होती है।
PH: पार्लियामेंट हाउस कोटा
FT: फॉरेन टूरिस्ट कोटा
DP: ड्यूटी पास कोटा
HP: हैंडिकैप कोटा
SS: सीनियर सिटीजन कोटा
अगर टिकट कंफर्म (Ticket confirmation) है तो सीट नंबर के अलावा टिकट देखकर आप उसकी पोजिशन (Position) भी जान सकते हैं। अगर आपकी बर्थ नंबर के सामने LB लिखा है तो इसका मतलब है लोअर यानी नीचे वाली बर्थ है। अगर लिखा है MB तो इसका मतलब मिडल बर्थ। UB का स्वाभाविक मतलब है अपर बर्थ। इसके अलावा, अगर SU और SL लिखा है तो इसका मतलब साइड अपर (Side upper) और साइड लोअर बर्थ (Side lower berth) है। रेलवे सीनियर सिटिजन (Railway senior citizen) के लिए लोवर सीट ही देने की कोशिश करता है, बशर्ते ऐसी सीट उपलब्ध हो। ऑनलाइन रिजर्वेशन (Online reservation) करवाने पर उपलब्धता के हिसाब से आप खुद ही सीट चुन सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान