नई दिल्ली। देश में लोगों की सबसे बड़ी समस्या ट्रेन (train) का कंफर्म टिकट (Confirm ticket) लेना होता है। आमतौर लोगों को अचानक यात्रा की जरूरत पड़ती है और ऐसे में ट्रेन का कंफर्म टिकट लेना मुश्किल हो जाता है। लोग इस स्थिति में वेटिंग का टिकट (Waiting train ticket) लेकर फिर उसके कंफर्म होने का इंतजार करते हैं। लेकिन आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अपनी व्यवस्था में बदलाव किया है और कंफर्म टिकट (Confirm ticket) पाना आसान कर दिया है।
आईआरसीटीसी (IRCTC) की साइट पर ऐसे बुक करें टिकट
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए एक नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर का नाम सीएनएफ संभावना (CNF Probability) है। इस फीचर के तहत जब आईआरसीटीसी (IRCTC) की साइट पर टिकट बुक किया जाता है तो वेटिंग लिस्ट दिखती है। इस वेटिंग लिस्ट पर क्लिक करने पर नीचे CNF Probability का विकल्प दिखता है। सीएनएफ संभावना (CNF Probability) पर क्लिक करने पर आपको पता चल जाता है कि वेटिंग लिस्ट (Waiting train ticket) में मिलने वाला ट्रेन का टिकट कंफर्म (Confirm ticket) होगा या नहीं।
यहां पर लाेगों को सीएनएफ संभावना (CNF Probability) में प्रतिशत में आंकड़ा दिखता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि टिकट कन्फर्म (Confirm ticket) होने की कितने फीसदी उम्मीद है। आमतौर पर इसमें अगर 80 फीसदी से ऊपर की संभावना दिख रही है तो इसका मतलब है कि आपका टिकट कन्फर्म (Confirm ticket) हो सकता है।
इस सीएनएफ संभावना (CNF Probability) की खासियत ये है कि जिस दिन का, जिस ट्रेन में टिकट बुक करते हैं, उसके टिकट कन्फर्म (Confirm ticket) होने के एक साल के इतिहास सिस्टम चेक करने के बाद संभावना बताई जाती है। इससे अक्सर अनुमान सच निकलता है। वहीं अगर टिकट कन्फर्मेशन का चांस 30 फीसदी तक होता है तो आप ट्रेनों के विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर किसी ने ट्रेन का टिकट बुक कर दिया है और वह वेटिंग में है तो इंडियन रेल ने विकल्प स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत लोगों को ऑप्शन के तहत अल्टरर्नेट ट्रेन चुनने का मौका मिल जाता है। अगर इस विकल्प का इस्तेमाल किया जाता है तो लोग 5 अल्टरर्नेट ट्रेन तक चुन सकते हैं। आपके टिकट बुक होने के सेड्यूल से 30 मिनट से लेकर 12 घंटे के बीच में जितनी भी ट्रेनें होंगी, सबकी लिस्ट आपके सामने आ जाएंगी। अगर आप विकल्प को चुनते हैं तो आगे वाली ट्रेनों में सीट मिलने की सुविधा मिलती है।
जिस ट्रेन में सीट खाली होगी आपको एलाट कर दी जाएगी
इसके बाद जैसे ही उन ट्रेनों का चार्ट बनेगा, खाली सीट आपको दे दी जाएगी। लेकिन अगर सीट खाली नहीं है तो उसके बाद वाली ट्रेन में आपको सीट जाएगी। इसी प्रकार आपकी चुनी हुई ट्रेनों में अगर सीट खाली है तो आपको एलाट कर दी जाती है। इस प्रकार विकल्प स्कीम चुनने से टिकट कन्फर्म (Confirm ticket) होने की संभावना बढ़ जाती है।

More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान