नई दिल्ली: आप सब इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि आधार कार्ड (Aadhaar card) से पैन कार्ड लिंक (Pan card link) नहीं है तो आईटीआर दाखिल (Filing ITR) नहीं किया जा सकेगा। जानकारी दें कि पहले आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवाने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2019 थी, जिसे आयकर विभाग (Income tax department) ने बढ़ाकर 30 सितंबर, 2019 कर दिया है। अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड (Aadhaar card)को पैन कार्ड (Pan card)से लिंक नहीं करवाया तो उसे जल्द से जल्द करवा लीजिए। आप आधार कार्ड को पैन कार्ड को ऑनलाइन (Online), ऑफलाइन (Offline) के अलावा पैन सेंटर (Pan center) जा कर भी लिंक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बिना इंटरनेट (Internet) के आप आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करवा सकते हैं।
1. सिर्फ एक मैसेज भेजकर भी आधार को पैन कार्ड (Pan card) से जोड़ा जा सकता है।
2. एसएमएस प्रक्रिया के लिए (Registered with Aadhar) मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर मैसेज भेजना है।
3. एसएमएस में UIDPAN स्पेस 12 डिजिट का आधार नंबर स्पेस 10 डिजिट पैन नंबर टाइप करना होगा।
4. आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर (Registered mobile number) से टाइप किए हुए मैसेज को 567678 या 56161 पर भेजना है।
5. उसके बाद यूजर को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अनुरोध प्रप्ति का एक मैसेज आएगा।
6. अनुरोध करने के कुछ दिनों के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registered mobile number)पर एसएमएस (SMS) के जरिए आधार कार्ड से पैन की लिंकिंग (Pan linking) की जानकारी मिलेगी।
इसके साथ ही आपको इस बारें में भी जानकारी दें कि पैन सेंटर (Pan center) जाकर भी आधार को पैन कार्ड से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए 25 रुपये से 110 रुपये तक और पैन कार्ड (Pan Card) व आधार कार्ड (Aadhaar card) की फोटोकॉपी देनी होगी। पैन सेंटर का पता tin-nsdl.com/pan-center.html पर जाकर लगा सकते हैं। यहां आपको राज्य और शहर या नजदीकी क्षेत्र का नाम सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको आसपास मौजूद पैन सेंटर की जानकारी मिल जाएगी।
जानकारी दें कि अगर आपने कभी बिना आधार (Aadhaar) के सिर्फ पैन नंबर (Pan Number) के जरिए रिटर्न (Return) भरा है तो आधार-पैन लिंकिंग के लिए आपको इनकम विभाग की वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिर वेबसाइट लॉगइन (Website Login) करने के बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उस पर राइट साइड में Profile Settings लिखा दिखेगा। वहां क्लिक करने पर आपको सबसे नीचे Link Aadhaar लिखा दिखेगा। पैन को आधार से जोड़ने के लिए इस पर क्लिक करें। जो पेज खुलेगा वहां सारी जानकारी देने के बाद आपका पैन आपके आधार से लिंक हो जाएगा।
1.सबसे पहले इनकम टैक्स (Income Tax) की ऑफिशल साइट (Official site)
incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। इसके होमपेज पर आपको लेफ्ट साइड में Quick Links दिखेगा। इस लिंक के नीचे दूसरे नंबर पर लिखे Link Aadhaar पर क्लिक करें।
2.फिर आपको सबसे ऊपर लाल रंग में लिखा Click here मिलेगा। अगर आपने पहले ही अपना पैन और आधार लिंक किया है, तो इसका स्टेटस इस पर क्लिक करके देख सकते हैं।
3.अगर आधार पैन से लिंक नहीं किया है तो Click here के नीचे दिए बॉक्स में पैन, आधार नंबर, अपना नाम और दिया हुआ कैप्चा टाइप करें। फिर Link Aadhar पर क्लिक कर दें।
4.अब पैन और आधार लिंक हो जाएगा। अगर कोई परेशानी आती है तो वहीं पता चल जाएगा।
5.यह ध्यान रखें कि नाम वही लिखें जो आपके आधार कार्ड पर लिखा है।
6.अगर आधार में नाम या जन्मतिथि से संबंधित कोई परेशानी है तो UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर सुधार करवा लें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान