नई दिल्ली। म्युचुअल फंड (Mutual Fund) निवेशकों के हित में सेबी (sebi) समय समय पर नियम बदलते रहता है। हालही में सेबी ने म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) से जुड़ा अपना एक नियम बदला है, जिसके बाद म्युचुअल फंड निवेशकाें का रिटर्न (return) बढ़ गया है। यह नियम म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में आने वाले प्रबंधन के खर्च को लेकर था। म्युचुअल फंड इंडस्ट्री (Mutual Fund industry) में इसे टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) कहा जाता है। इसका मतलब होता है कि म्युचुअड फंड कंपनियां अब तय टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) से ज्यादा फीस (fee) निवेशकों (mutual fund investor) से नहीं वसूल सकती हैं। आइये जानते हैं कि टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) नियम में बदलाव का म्युचुअल फंड निवेशकों को कैसे फायदा मिलेगा।
सेबी (sebi) ने तय TER का फार्म्यूला
शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी (sebi) ने टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) की हाल ही में सीमा तय कर दी है। ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम (Mutual Fund) में आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के हिसाब से सेबी ने टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) की सीमा तय की है। इसलिए अब निवेश से पहले म्युचुअल फंड स्कीम का टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) जरूर जान लें।
-जिस म्यूचुअल फंड स्कीम (Mutual Fund scheme) की आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 500 करोड़ रुपये तक है वे टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) के रूप में अधिकतम 2.25 फीसदी फीस के रूप में ले सकते हैं।
-इसी तरह 500-750 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वाली स्कीम के लिए टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) 2 फीसदी कर दिया गया है।
-750-2,000 करोड़ रुपये के आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वाली स्कीमों के लिए टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) 1.75%, 2000-5000 करोड़ रुपये है। वहीं आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वाली स्कीम के लिए टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) 1.6 फीसदी और 5000-10,000 करोड़ रुपये आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वाले फंड के लिए टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) 1.5 फीसदी है।
-सेबी के निर्देश के मुताबिक, 10-50,000 करोड़ आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वाली स्कीम के लिए टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) हर 5000 करोड़ रुपये बढ़ने के बाद 0.05 फीसदी कम होता चला जायेगा।
-अगर किसी म्यूचुअल फंड स्कीम (Mutual Fund scheme) का आसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 50,000 करोड़ से अधिक है तो उसके लिए म्युचुअल फंड कंपनी (AMC) टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) के रूप में 1.05 फीसदी चार्ज ले सकती हैं.
-हालांकि सेबी ने साफ किया है यह अधिकतम टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) की सीमा है, लेकिन अगर कोई म्युचुअल फंड कंपनी (Mutual Fund) इससे कम टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) लेना चाहे तो वह ले सकती है। हालांकि टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) की तय सीमा से ज्यादा फीस कोई भी म्युचुअल फंड कंपनी नहीं वसूल सकती है।
अगर आप ने किसी म्युचुअल फंड कंपनी (Mutual Fund) की स्कीम में 1 लाख रुपये लगााये हैं और यह स्कीम 2 फीसदी टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) के दायरे में आती है तो म्युचुअल फंड कंपनी (Mutual Fund) आपसे साल में 2000 रुपये फीस के रूप में लेगी। पहले म्युचुअल फंड कंपनियां इस मद में अपने हिसाब से फीस वसूलती थीं, लेकिन अब सीमा तय हो जाने के बाद निवेशकाें से मनमानी फीस नहीं वसूली जा सकेगी।
म्युचुअल फंड कंपनियां (Mutual Fund) टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) की वसूली निवेशक के निवेश से करती हैं। यह पैसा कंपनियां तब भी काटती हैं, जब आपकी म्यूचुअल फंड स्कीम (Mutual Fund scheme) ने अच्छा प्रदर्शन न किया हो। इस बात तो इस तरह से समझा जा सकता है कि अगर आपने किसी म्युचुअल फंड की स्कीम में 1 लाख रुपये लगाया है और वह 2 फीसदी टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) के दायरे में आती है। 1 साल में अगर इस स्कीम ने 2 फीसदी का रिटर्न दिया तो निवेशक के फंड की वैल्यू 102000 रुपये होगी। लेकिन अब कंपनी इस रिटर्न पर टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) वसूलेगी और यह 2000 रुपये होगा। इस प्रकार निवेशका का निवेश 1 लाख रुपये ही रह जाएगा और 2 हजार रुपये म्युचुअल फंड कंपनी (Mutual Fund) टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) के रूप में काट लेगी।
म्यूचुअल फंड हाउस यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMC) के कई खर्च
टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) में शामिल होते हैं। इनमें म्युचुअल फंड हाउस (AMC) में काम करने वाली टीम का वेतन, शेयर खरीदने और बेचने से लेकर कार्यालयों तक के खर्च शामिल होते हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?