नई दिल्ली: आज के दौर में हम जितना पैसा कमाते हैं उससे कहीं ज्यादा हमारे खर्चे होते हैं। यदि जीवन में सफल होना है और जीवन को अपने मनपसंद तरीके से जीना है तो आपके पास पैसा होना बहुत जरूरी है। वैसे तो सैलरी के रूप में पैसे हर महीने आते हैं लेकिन यदि ध्यान नहीं दिया जाये तो सारा पैसा खर्च हो जाता है। इससे बचने के लिए आपको कुछ पैसे बचाने के तरीके सीखने होंगे ताकि आप हर महीने कुछ पैसा बचा पाएं। आज हम आपको कुछ सिंपल तरीके बताएंगे जिससे आप अपने कुछ पैसे बचा सकते हैं।
अगर आपको पैसे बचाने हैं तो बैंक में एक RD Account जरूर खुलवायें। ऐसा करने से आप हर महीने कुछ पैसे जरूर बचा सकेंगी और साथ ही आपको बैंक से ब्याज भी मिलेगा। RD में पैसा जमा करने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपके दिमाग में यह रहता है कि "मुझे हर महीने पैसे जरूर बचाने हैं जिससे मैं RD में पैसे जमा कर सकूं। इस तरह से हर महीने आप सेविंग कर पा रहे है।
यह बात भी सच हैं कि अधिकतर लोगों को शॉपिंग करना बेहद अच्छा लगता है। अतः जब भी शॉपिंग के लिए जाएं तो खरीदे जाने वाले सामान की एक लिस्ट जरूर बना लें और इस लिस्ट का पालन करें। ऐसा करने से आप वही चीजें खरीदेंगें जो काम की होंगी और फालतू की चीजों को खरीदने से बच जायेंगे। इस तरह आपके जो पैसे शॉपिंग करते समय फालतू खर्च हो जाते हैं, वह बच जायेंगे।
बदलते वक्त के साथ ऑनलाइन शॉपिंग का भी क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में आप महीने में बहुत सा सामान ऐसा खरीदती हैं जिसे आप बाजार से न खरीदकर औनलाइन शौपिंग द्वारा खरीद सकती हैं। ऑनलाइन शौपिंग से बहुत फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इससे आपको डिस्काउंट मिल जाता है और आपको कोई भी चीज बाजार के दाम से सस्ते में मिल जाती है जिससे आप अपना पैसा बचा सकती हैं। इसके अलावा आपका समय भी बचता है जिसका इस्तेमाल आप कहीं और कर सकती हैं।
अगर आपके घर का बिजली बिल कम आए तो आप महीने के कुछ पैसे बचा सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ अच्छी आदतें डालनी होंगी। इन छोटी-छोटी चीजों पर आदत डालने की जरुरत है। आप जब भी रूम से बाहर जाएं तो रूम की लाइट, पंखे आदि बंद कर दें। यदि कोई इलेक्ट्रौनिक सामान चालू है और उसकी कोई जरूरत नहीं है तो उसे बंद कर दें। कहीं बाहर घूमने जाएं तो घर के सभी इलेक्ट्रौनिक सामान बंद करके जाएं। कहने को बहुत छोटा काम हैं पर इससे वाकई आपके बिजली बिल पर असर पड़ेगा। और फिर इन छोटी-छोटी आदतों से आप बहुत सा पैसा बचा सकती हैं।
सबसे पहले तो आप अपना एक प्लान या बजट बनायें जो महीने और दिन के आधार पर बनना चाहिए। पूरे महीने की योजना बनायें कि महीने में आपको कितना किस चीज पर खर्च करना है, कितना बचत करना है आदि। इसके बाद इसी तरह आप रोज का प्लान बनायें। बजट बनाने के बाद इसका नियमित रूप से पालन करें। इतना ही नहीं आप महीने में फालतू खर्चे से बच जायेंगे और अपने पैसों को बचा पायेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान