नई दिल्ली। अगर आप ने अभी कमाई करना शुरू किया है और कार (car) खरीदना चाहते हैं तो वित्तीय प्लानिंग शुरू कर दें। इस प्लानिंग से कार खरीदने पर आपको करीब 2 लाख रुपये सस्ती पड़ेगी। हालांकि आमतौर पर अपने कार के सपने को पूरा करने के लिए पहले वेतन से ही लोन (loan) लेकर कार खरीदना चाहते हैं। इसके बाद फिर कई साल तक लोन की किस्त के दबाव में ही रहते हैं। वहीं अगर वित्तीय प्लानिंग (Financial planning for car) करके कार खरीदेंगे तो कार भी सस्ती पड़ेगी वहीं किस्त का चक्कर भी नहीं रहेगा। वहीं इस वित्तीय प्‍लानिंग का एक और फायदा है कि आपको न बैंक (bank) से लेना पड़ेगा और न ही किस्‍त देने में देर हो जाए तो नोटिस का डर रहेगा।

Advertisement

आइये जानते हैं 5 लाख रुपये की कार की वित्तीय प्लानिंग
देश में 5 लाख रुपये में अच्छी कार (car) आ जाती है। इसलिए 5 लाख रुपये की कार खरीदने के लिए ही वित्तीय प्लानिंग बनाते हैं। हालांकि अगर आप और महंगी कार खरीदना चाहते हैं तो इस वित्तीय प्लानिंग (Financial planning for car) में बताए गए निवेश को थोड़ा और बढ़ा सकते हैं। इससे और महंगी कार खरीदना आसान हो जाएगा।

Advertisement

पहले जानें लोन के साथ कितने की पड़ती है कार

अगर बैंक से लोन लेकर 5 लाख रुपये की कार (car) खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि वह बाद में कितने की पड़ती है। बैंक 9.5 से 10 फीसदी तक ब्‍याज लेते हैं। अगर आप को 9.75 फीसदी पर लोन मिलता है तो 5 लाख की कार खरीदने के लिए आपको करीब 1 लाख रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा। इसके बाद 4 लाख रुपये का लोन बैंक से मिल जाएगा। 5 साल के लिए अगर यह लोन लिया जाए तो 4 लाख रपये के इस लोन के लिए आपको 5 लाख रुपये से ज्‍यादा रकम चुकानी पड़ेगी। इस लोन पर करीब 8383 रुपये की महीने की किस्‍त आएगी। इस प्रकार 1 लाख नकद लगाने के बाद आपको यह कार लोन खत्‍म होने पर 6 लाख रुपये से ज्‍यादा की पड़ेगी।

जानें कैसे पड़ेगी बिना लोन के सस्‍ती कार (car)

लोन पर कार लेने के लिए आपके पास 1 लाख रुपये नकद और 5 साल तक 8383 रुपये की किस्‍त देने क्षमता होनी चाहिए। इस क्षमता का सही इस्‍तेमाल करके आप बिना लोन (car) के करीब 2 लाख रुपये तक सस्‍ती कार ले सकते हैं। इसके लिए आप अच्‍छे म्‍युचुअल फंड में पहले 1 लाख रुपये जमा करें। इसके बाद इसी फंड में हर माह 8383 रुपये का निवेश शुरू करें। बैंक में 5 साल की तुलना में म्‍युचुअल फंड में आपके पास 3 साल में ही कार खरीदने लायक फंड तैयार हो जाएगा। इस प्रकार बिना लोन के कार (Car without loan) आ जाएगी।

एक नजर में वित्तीय प्‍लानिंग
-1 लाख रुपये का इन्‍वेस्‍टमेंट शुरुआत में करें
-फिर 8383 रुपये महीने का निवेश शुरू करें
-MF में मिल सकता है 12 फीसदी तक का रिटर्न
-तीन साल में पैसा बढ़ कर हो जाएगा 5.20 लाख रुपये

जानें अपना कुल निवेश
-3 साल में आपका होगा कुल निवेश 4 लाख रुपये
-इन 3 सालों में मिलेगा करीब 1.20 लाख रुपये का रिटर्न

अब जानें कैसे पड़ेगी 2 लाख रुपये सस्‍ती कार (car)

बैंक से लोन लेकर कार खरीदने में आपको 6 लाख रुपए खर्च करना पड़ता, लेकिन निवेश करके कार (car) खरीदने में आपको 4 लाख रुपये ही लगाना पड़ेगा और कार खरीदने लायक 5 लाख रुपये से भी करीब 20 हजार रुपए ज्‍यादा का फंड आपके पास होगा। इस प्रकार बैंक से लोन लेकर कार खरीदने की तुलना में निवेश करके कार खरीदने में आपको लगभग 2 लाख रुपए की बचत होगी।

ये हैं अच्‍छा रिटर्न देने वाले 5 म्‍युचुअल फंड (mutual fund)

-ICICI Prudential Banking and Financial Services Fund ने 3 साल में 25.96 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-SBI Banking & Financial Services Fund ने 3 साल में 25.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-Edelweiss Exchange Traded Fund-Nifty Bank ने 3 साल में 23.95 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-Kotak Banking ETF Fund ने 3 साल में 23.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-SBI ETF Nifty Bank Fund ने 3 साल में 23.85 फीसदी का रिटर्न दिया है।

नोट : डाटा 12 मार्च 2019 का। 3 साल का रिटर्न सीएजीआर (CAGR) में (हर साल मिला औसत रिटर्न) है।

जानें कितने साल के लिए कार लोन (car loan) देते हैं बैंक

बैंक कार (car loan) के लिए 7 साल तक का भी लोन देते हैं। लोग 1 साल से लेकर 7 साल तक का लोन ले स‍कते हैं। अगर आप 4 लाख रुपये का कार लोन (car loan) लेना चाहें, तो 9.75 फीसदी ब्‍याज पर साल के हिसाब से किस्‍त अगल-अलग होगी।

साल के हिसाब से जानिए किस्‍त और दिए जाने वाला ब्‍याज
-12 माह के लिए किस्‍त होगी 34837 रुपये और 18042 रुपये देना पड़ेगा ब्‍याज।
-24 माह के लिए किस्‍त होगी 18263 रुपये और 38323 रुपये देना पड़ेगा ब्‍याज।
-36 माह के लिए किस्‍त होगी 12756 रुपये और 59228 रुपये देना पड़ेगा ब्‍याज।
-48 माह के लिए किस्‍त होगी 10016 रुपये और 80754 रुपये देना पड़ेगा ब्‍याज।
-60 माह के लिए किस्‍त होगी 8383 रुपये और 102896 रुपये देना पड़ेगा ब्‍याज।
-72 माह के लिए किस्‍त होगी 7301 रुपये और 125650 रुपये देना पड़ेगा ब्‍याज।
-84 माह के लिए किस्‍त होगी 6536 रुपये और 149008 रुपये देना पड़ेगा ब्‍याज।