नई दिल्ली: आम तौर पर लोग एटीएम (एटीएम मशीन) को इस्तेमाल केवल पैसा निकालने के लिए करते हैं। जी हां लोग एटीएम का इस्तेमाल कैश निकालने, मिनी स्टेटमेंट निकालने या बैलेंस चेक करने के लिए करते हैं, लेकिन यह एटीएम से मिलने वाली सुविधाओं का एक बेहद छोटा भाग है। एटीएम इनके अलावा भी और कई सुविधाएं देता है। आइये जानते हैं इन सुविधाओं के बारे में। तो आज हम आपको बताएंगे कि कैश निकालने के अलावा एटीएम और अन्य तरह के कौन- कौन सा काम करता है।
एटीएम से आप अपने कार्ड का पिन जेनरेट करने के अलावा बदल भी सकती हैं।
मिनी स्टेटमेंट
एटीएम से आप अपने अकाउंट ट्रांजेक्शन्स की जानकारी ले सकती हैं। इसे मिनी स्टेटमेंट कहते हैं। इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है।
पता करें अकाउंट बैलेंस
अपके खाते में कितना पैसा है इसकी जानकारी आप एटीएम से ले सकती हैं। इतना ही नहीं आजकल लगभग सभी एटीएम मशीनों में बिल पेमेंट की सुविधा मौजूद है। इससे कई तरह के बिल, जैसे इलेक्ट्रिसिटी, डीटीएच और गैस बिल, एटीएम मशीन में मौजूद पे यूटिलिटी बिल्स विकल्प पर क्लिक करके कर सकती हैं।
एटीएम से आप लोन के लिए के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक एटीएम से आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
करें मोबाइल रिचार्ज
अपने मोबाइल फोन को भी रिचार्ज करे सकते है। जी हां, प्री-पेड फोन का रिचार्ज अब एटीएम से संभव है। इसके लिए आपको मशीन में मौजूद रिचार्ज मोबाइल ऑप्शन को सिलेक्ट करके ज़रूरी निर्देशों का पालन करना होगा।
अपने क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट करने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। इसकी बकायदा आपको रसीद दी जाएगी। इस बात का भी ध्यान देना अनिवार्य हैं कि इसके लिए आपका डेबिट और क्रेडिट कार्ड एक ही बैंक का हो।
फंड ट्रांसफर
एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसा भेजन की सुविधा एटीएम पर मिलती है। आपको बता दें कि एक बार में 15 हज़ार और एक दिन में आप 30 हजार तक ट्रांसफर कर सकती हैं।
अगर आपकी चेकबुक खत्म हो जाए और आप उसे दोबारा प्रिंट करवाना चाहती हैं तो एटीएम पर आपको ये सुविधा मिलेगी। एटीएम से रिक्वेस्ट भेजें और आपकी चेक बुक आपके घर पहुंच जाएगी।
फिक्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलें
बचत के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए किसी तरह के फौर्म को भरने की जरूरत नहीं है। एटीएम के ज़रिए भी आप यह कर सकती हैं। कुछ बैंक 10 हज़ार से लेकर 50 हज़ार तक के फिक्स्ड डिपॉजिट एटीएम से करने की सुविधा देते हैं। इसके साथ ही आजकल कई एटीएम में कैश डिपॉजिट की सुविधा मिलती है। वहां से आप पैसे जमा कर सकती हैं।
इंश्योरेंस प्रीमियम भरने के लिए एटीएम का इस्तेमाल किया जा सकता है। एटीएम में सर्विसेज ऑप्शन में यह सुविधा दी जाती है। एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में यह सुविधा मिलती है।
एटीएम से भरें टैक्स
एटीएम से ऊपर लिखी सुविधा के अलावा टैक्स पेमेंट भी की जा सकती है। एचडीएफसी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया यह सुविधा देते हैं। इसके लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर एटीएम से टैक्स पेमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको एटीएम से SIN नंबर वाली स्लिप मिलेगी। इस नंबर को 24 घंटे की समयसीमा के अंदर वेबसाइट पर सबमिट करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान