नई दिल्ली। एसबीआई सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) में कई तरह के फायदे देता है। यह फायदे श्रेणी के हिसाब से मिलते हैं। हालांकि सबसे पहले यह जानना जरूी है कि आपका अकाउंट किसी श्रेणी में आता है। अगर आपकी सैलरी 5000 रुपये से 20,000 रुपये है तो आप सिल्वर श्रेणी में आते हैं। वही अगर सैलरी 20,000 रुपये से 50,000रुपये के बीच है तो आप गोल्ड श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा एसबीआई सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) में 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक वेतन वाले डायमंड में और 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी वाले प्लेटिनम श्रेणी में आते हैं।

बढ़वा सकते हैं एसबीआई सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) की श्रेणी
इस श्रीणी के हिसाब से ही एसबीआई सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) में सुविधाएं मिलती हैं। हर श्रेणी के हिसाब से बैंक डेबिट कार्ड (Debit Card) जारी करता है। लेकिन अगर आपको लगता है कि आपके अकाउंट की श्रेणी आपके वेतन के अनुरूप नहीं है तो आप अपनी श्रेणी को बढ़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी वेतन की स्लिप के साथ आवेदन करना होगा। एसबीआई सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) में सैलरी केवल कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से एंप्लॉयर की तरफ से ही पैसा ट्रांसफर की छूट होती है। अगर हर माह सैलरी नहीं आएगी तो बैंक ऐसे अकाउंट का स्टेटस बदल सकता है।
एसबीआई सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) में कैसे आता है रिइंबर्समेंट
कुछ कंपनी सैलरी का कुछ हिस्सा रिइंबर्समेंट (Reimbursement) के तौर पर कर्मचारियों को देती है। इसके लिए एक अलग से खाता खुलवाना पड़ता है। जिन लोगों का SBI में सैलरी अकाउंट है उन लोगों का रिइंबर्समेंट अकाउंट (Reimbursement Account) खोला जाता है। ये रिइंबर्समेंट अकाउंट मेन अकाउंट से लिंक होता है, जिसमें जीरो बैलेंस की सुविधा दी जाती है। इस रिइंबर्समेंट अकाउंट (Reimbursement Account) पर कोई मेंटेनेंस चार्ज नहीं देना होता है। एसबीआई सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) में मिलने वाला डेबिट कार्ड रिइंबर्समेंट अकाउंट से लिंक किया जा सकता है।
एसबीआई सैलरी अकाउंट (SBI Salary Account) के फीचर
-जीरो बैलेंस अकाउंट (Zero balance account)
-फ्री अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन (Free Unlimited Transaction) किसी भी बैंक के एटीएम (atm) से
-फ्री एटीएम कम डेबिट कार्ड (Free ATM-Debit Card)
-संयुक्त अकाउंट होल्डर के लिए एटीएम कार्ड (ATM Card)
-फ्री इंटरनेट बैंकिंग (Free internet banking)
-फ्री मल्टीसिटी चेक (Free multicity check)
-लॉकर चार्ज (Locker charge) पर 35 फीसदी की छूट
-फ्री ड्राफ्ट, एसएमएस अलर्ट, ऑनलाइन NEFT/RTGS
-2 महीने की सैलरी पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा (Overdraft on salaries)
नौकरी (job) बदलने या जानें पर क्या होगा
अगर आप नौकरी (job) बदलते हैं और उस कंपनी का भी अगर एसबीआई (sbi) में सैलरी अकाउंट (Salary Account) तो आप अपनी नई कंपनी से अपने पुराने सैलरी अकाउंट में सैलरी देने के लिए कह सकते हैं। अगर किसी वजह से लगातार 3 महीने तक आपकी सैलरी इस सैलरी अकाउंट में नहीं आती है तो आपका ये खाता SBI के आम सेविंग अकाउंट (Saving account) में बदला जा सकता है। ऐसे में आपको आम सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाती हैं और सामान्य चार्ज लगते हैं।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications