नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (National Savings Certificates) 5 साल की जमा योजना (Scheme) है। इस स्कीम पर इस समय 8 फीसदी ब्याज (Interest) मिल रहा है। अगर कोई इस स्कीम में 10,000 रुपए जमा करता है तो उसे 5 साल बाद 14691 रुपये मिलता है। इस स्कीम में पैसा जमा करने पर इनकम टैक्स (Income Tax) की धारा 80C के तहत इनकम टैक्स छूट (Tax Rebate) भी मिलती है। पोस्ट ऑफिस की इस जमा योजना को आमतौर पर एनएससी (NSC) के नाम से भी जाना जाता है।
कितना न्यूनतम जमा जरूरी
इस राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र स्कीम (NSC) में न्यूनतम (minimum deposit) 100 रुपये जमा किया जा सकता है। इसके बाद 100 रुपये के गुणांक में जितना भी पैसा जमा करना चाहें कर सकते हैं।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (NSC) में सिंगल नाम (single name) से निवेश (Investment) किया जा सकता है। इस स्कीम (Scheme) में जमा कितना भी पैसा किया जा सकता है, लेकिन इनकम टैक्स (Income Tax) की छूट (Tax rebate) केवल 1.5 लाख रुपये तक की जमा पर ही ली जा सकती है।
पैसों का निवेश करने पर सबसे ज्यादा डर उसकी सुरक्षा (security) को रहता है। लेकिन पोस्ट ऑफिस (Post Office) में पूरे जमा पर सरकार की गारंटी (Government guarantee) होती है। इससे निवेश (Investment) की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह पैसा किसी भी हालत में डूब नहीं सकता है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (NSC) को माइनर (minor) नाम पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे चाहें तो संयुक्त नाम से भी खरीद सकते हैं। मानइर (minor) के नाम पर निवेश करने पर भी इनकम टैक्स की छूट ली जा सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान