RBI Credit Policy : आरबीआई (rbi) ने गुरुवार को जारी क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटा दिया है। ऐसी उम्मीद की जाती है कि अगर बैंकों ने भी इतना ही लाभ अपने होम लोन (home loan) ग्राहकों को दिया तो उनको ईएमआई (EMI) घट जाएगी जिससे उन्हें हजारों रुपये का फायदा मिलेगा। अगर किसी ने 15 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लिया है तो उसको अधिकतम करीब 78 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है। यह गणना एसबीआई (SBI) के होमलोन की 8.15 फीसदी ब्याज दर से 15 साल के लोन को लेकर की जा रही है।

Advertisement

जानें कैसे मिलेगा फायदा
अगर किसी ने फरवरी की शुरुआत में 15 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन (home loan) लिया है, तो उसकी हर माह 8.15 फीसदी ब्याज के साथ किस्त (EMI) 28929.95 रुपये की होगी। वहीं अगर बैंक आज आई क्रेडिट पॉलिसी में घटाए गए 0.25 फीसदी रेपो रेट का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को देते हैं तो उनको होम लोन (home loan) की ब्याज दर घटा कर 7.90 फीसदी रह जाएगी। इस ब्याज दर से उनकी किस्त (EMI) घट कर 28929.95 रुपये रह जाएगी।

Advertisement

कितना होगा फायदा
अगर बैंक अपनी होम लोन (home loan) की ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाते हैं तो होम लोन लेने वालों की किस्त (EMI) हर माह करीब 433 रुपये घट सकती है। यह फायदा एक साल में करीब 5196 रुपये का होगा। वहीं यह फायदा 5 साल में 25980 रुपये का और 10 साल में 51960 रुपये का होगा। लेकिन अगर किसी ने फरवरी 2019 मे ही होम लोन (home loan) लिया है तो उसको सबसे ज्यादा फायदा करीब 77940 रुपये का होगा।

Advertisement

कब मिलेगा यह फायदा
होम लोन (home loan) के अलावा अन्य तरह के लोन लेने वालों को यह फायदा तभी मिलेगा जब बैंक और वित्तीय संस्थान अपनी ब्याज दरें घटाएंगे। यह भी हो सकता कि बैंक 0.25 फीसदी का पूरा फायदा अपने ग्राहकों को न दें। बैंक अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार फायदा इससे कम भी दे सकते हैं।