किसी कारणवस आपका एनपीएस अकाउंट या नेशनल पेमेंट सिस्टम खाता यदि ऑनलाइन लॉगइन करने में दिक्कत कर रहा है या खाता खुल नहीं रहा है तो हो सकता है कि आपका अकाउंट बंद हो गया हो या फ्रीज हो गया हो। ज्यादातर यह तब होता है जब आप किसी वित्त वर्ष के दौरान NPS खाते में कम से कम 1,000 रुपए निवेश नहीं करते हैं और ऐसे में आपका अकाउंट फ्रीज हो जाता है।
खाता फ्रीज होने की यह जानकारी आपको ई-मेल के माध्यम से भी मिल जाएगी। यह जानकारी सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRN) के माध्यम से मिलेगी।
दरअसल एनपीएस टियर-1 को सक्रिय रखने के लिए सालाना कॉन्ट्रिब्यूशन पहले ही 6,000 रुपए घटाकर 1,000 रुपए कर दिया गया है। यदि न्यूनतम सालाना निवेश नहीं किया जाता है तो खाते को फ्रीज कर उसे निष्क्रिय कर दिया जाता है।
किसी वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 500 रुपए के निवेश के साथ एनपीएस अकाउंट को दोबारा चालू किया जा सकता है। आप इसे या तो POP-SP (प्वॉइंट ऑफ परचेज प्रोवाइड) या ईएनपीएस के जरिए ऑनलाइन चालू कर सकते हैं।
इस खाते को ऑफलाइन दोबारा चालू करने के लिए आप POP के ऑफिस में जाएं, क्योंकि पीओपी की अधिकृत शाखाएं कलेक्शन प्वॉइंट के तौर पर काम करती हैं। बता दें कि इन्हें प्वॉइंट ऑफ प्रेजेंस सर्विस प्रोवाइडर्स भी कहा जाता है। POP-SP के जरिए कॉन्ट्रिब्यूशन करने के लिए आपको NCIS (एनपीएस कॉट्रिब्यूशन इंस्ट्रक्शन स्लिप) भरना होगा। जिसमें की पेमेंट का विवरण और PRN इत्यादि भी शामिल होते हैं।
बता दें कि आप एनपीएस अकाउंट को ऑनलाइन भी दोबारा चालू कर सकते हैं। इसके लिए ई-एनपीएस पोर्टल के जरिए 500 रुपए का अनिवार्य निवेश करना होगा। यह काम आप कुछ इस तरह से कर सकते हैं-
- सबसे पहले एनपीएस पोर्टल पर जाएं।
- यहां पर आकर कॉट्रिब्यूशन बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप यहां क्लिक करेंगे उसके बाद पर्मानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRN) और जन्मतिथि दर्ज करने पर आपको अगले पेज में कॉट्रिब्यूशन करने की अनुमति मिलेगी।
- इसके बाद 500 रुपए का न्यूनतम कॉन्ट्रिब्यूशन हो जाने पर आपको CRN से ईमल मिलेगा। इस तरह से आप एनपीएस अकाउंट में निवेश शुरु कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान