कभी-कभी इमरजेंसी में आपको पैसे की जरुरत पड़ती है और कहीं से मदद न मिलने की स्थिति में आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं। बैंक में आवेदन करते ही आपको कई बार तुरंत लोन नहीं मिलता क्योंकि उसके लिए कई कागजी कार्रवाई करनी पड़ जाती है लेकिन 1 दिन में भी लोन प्राप्त करने का तरीका है जिसे अंग्रेजी में Same Day Loan कहते हैं। इसमें आपका लोन कुछ घंटो में अप्रूव हो जाता है। तो वहीं कई बार आपका बैंक या क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला संस्थान भी आपको तुरंत लोन मंजूर कर देता है।
सेम डे लोन एक शॉर्ट टर्म पर्सनल लोन है। इस लोन से आपको तुरंत फंड जुटाने में मदद मिलती है। यह आपकी इमरजेंसी की जरुरतों के लिए काफी मददगार साबित होता है। चूंकि किसी इमरजेंसी की स्थिति में आपके पास लोन मंजूर कराने में लगने वाले समय का इंतजार करने की गुंजाइश नहीं होती, इसलिए आप सेम डे लोन लेते हैं।
बता दें कि इस लोन में वैसे तो कंपनियां क्रेडिट चेक नहीं करती है और आपको तुरंत लोन मिल जाता है। तो वहीं यदि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री बेहतर है तो आपके लिए यह लोन लेना बहुत आसान हो जाता है। आमतौर पर इमरजेंसी लोन आपको 11-21 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर मिलता है।
सेम डे लोन की जरुरत तब होती है जब कोई दुर्घटना होने या कार बिगड़ने इत्यादि जैसी स्थितियों में सेम डे लोन की जरुरत पड़ सकती है। यदि आपके परिवार में किसी के साथ मेडिकल इरमजेंसी जैसी स्थिति आ जाए और आपके पास नहीं हों तब भी आपको इमरजेंसी लोन की जरुरत पड़ सकती है। चूंकि इस तरह के लोन में बिना अधिक औपचारिका के आपको तुरंत लोन मिल जाता है, इसलिए इन पर ब्याज दरें तुलनात्मक रुप से अधिक होती हैं।
इसके अलावा ऐसे समय में सेम डे लोन लेने की जरुरत पड़ सकती है:
- यदि आप दोस्त या रिश्तेदार से उधार लेना नहीं चाहते हों
- खराब क्रेडिट स्कोर की वजह से नियमित लोन लेने में दिक्कत हो
- तुरंत नकदी की जरूरत हो
- क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना नहीं चाहते हों
- बेरोजगार व्यक्ति यह लोन ले सकता है।
- यदि आपके पास आमदनी का स्थिर/स्थायी स्त्रोत हो, तो भी आप यह लोन ले सकते हैं।
- आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- आपके पास अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए।
- आप भारत के स्थायी निवासी हों।
- पहचान का प्रमाण: इसमें आप वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन, पासपोर्ट और अपना आईकार्ड दे सकते हैं।
- पत का प्रमाण: इसमें आप राशन कार्ड, आधार, बिजली/पानी/टेलीफोन आदि का बिल जमा कर सकते हैं।
- नियोक्ता द्वारा जारी आमदनी का सबूत।
- कर्ज देने वाले संस्थान द्वारा मांगा जाने वाला कोई अन्य दस्तावेज।
सेम डे लोन या इमरजेंसी लोन के लिए आपको इसके योग्य होना होगा जैसे कि-
आमतौर पर बैंक कम से कम दस्तावेजों में ही आपका इमरजेंसी लोन मंजूर करते हैं। इस तरह के लोन के लिए दस्तावेज की प्रक्रिया बहुत तेज और आसान होती है। हालांकि इस तरह का लोन लेते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरुरत होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग