आपने में से लगभग सभी लोगों ने कभी न कभी कैंसिल चेक का इस्‍तेमाल किया ही होगा। बैंकों के सेविंग अकाउंट में रखे पैसे आप ज्‍यादातर एटीएम या डेबिट कार्ड से निकालते हैं लेकिन यदि पैसे का अमाउंट ज्‍यादा हो जो ऐसे में हमें एक चेक बुक की आवश्‍यकता पड़ती है। ज्‍यादातर लोग अभी भी कैंसिल चेक के बारे में नहीं जानते हैं। तो आपको यहां पर कैंसिल चेक के बारे में बताएंगे, साथ ही इसके उपयोग के बारे में भी बताएंगे।

Advertisement

कैंसिल चेक क्‍या हैं?

कैंसिल चेक एक तरह का सामान्‍य चेक होता है जो आपके पास चेक है अगर आप उसमें दो तिरछी लाइन बनाके बड़े-बड़े शब्‍दों में CANCELLED लिख देते हैं तो उसे हम सामान्‍य भाषा में कैंसिल चेक कहते हैं। चेक में आपको तो तिरछी लाइन और CANCELLED के अलावा कुछ और नहीं लिखना होता है। चेक में कैंसिल इसलिए लिखा जाता है ताकि कोई भी यूजर इस चेक का गलत इस्‍तेमाल न कर पाए। आप किसी भी बैंक के सामान्‍य चेक को कैंसिल चेक बना सकते हैं।

Advertisement

आप जिस किसी को भी कैंसिल चेक दे रहे होते हैं वह आपके बैंक अकाउंट की जानकारी जैसे की अकाउंट नंबर, IFSC कोड और नाम आदि प्राप्‍त कर सकता है।

कैंसिल चेक की उपयोगिता

कैंसिल चेक कई चीजों के लिए जरुरी होता है-

बैंक में खाता खोलने के लिए
यदि आप दूसरी शाखा में एक नया बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो बैंक वाले आपसे एक कैंसिल चेक की मांग करते हैं सबूत के तौर पर।

Advertisement

लोन के लिए
यदि आप किसी बैंक से लोन लेते हैं तो ऐसे में बैंक लोन के लिए आपको एक कैंसिल चेक की जरुरत होती है।

निवेश के लिए
यदि आप मार्केट में कोई निवेश करना चाहते हैं जैसे की म्‍यूचुअल फंड या स्‍टॉक मार्केट तो ऐसे में आपको केवाईसी करवाना होता है जिसमें आपको एक कैंसिल चेक की जरूरत पड़ती है।

Advertisement

पेमेंट लेने के लिए
कई बार कुछ कंपनी से यदि आप किसी भी तरह के पेमेंट लेते हैं खासकर ऑनलाइन पेमेंट करना हो तो, ऐसे में कंपनी आपसे कैंसिल चेक की मांग कर सकती है।

बीमा पॉलिसी के लिए
कई बार बीमा कंपनियों से विभिन्‍न बीमा पॉलिसी जैसे हेल्‍थ इंश्‍योरेंस करवाते हैं तो आपको कैंसिल चेक देना पड़ता है।

कैंसिल चेक से मिलने वाली जानकारी

कैंसिल चेक से निम्‍म जानकारियां मिलती हैं-

Advertisement
  • खाताधारक का नाम
  • बैंक खाता नंबर
  • आईएफएससी कोड
  • MICR
  • बैंक का नाम
  • शाखा का नाम