जब भी आप पुराने घर को नया लुक देना चाहते हैं या फिर नई कार खरीदना चाहते हैं तो आपके दिमाग में ज्यादातर पर्सनल लोने का ख्याल आता है। इसकी वजह यह है कि पर्सनल लोन आसानी से मिल जाता है। पर यह लोन लेना काफी महंगा भी पड़ जाता है क्योंकि इसमें ईएमआई काफी ज्यादा देनी पड़ जाती है। अब आपको इन सबसे परेशान होने की जरुरत नहीं है। आपकी हर प्रकार की जरुरतों के लिए पीयर-टू-पीयर प्लेटफॉर्म हैं। यहां पर आपको पी2पी लोन के फायदों के बारे में बता रहे हैं।
बैंकों से अलग P2P प्लेटफॉर्म पर किसी भी जरुरत के लिए लोन लिए जा सकते हैं। कर्ज को चुकाने से लेकर शादी-ब्याह और छुट्टी मनाने के लिए पैसों की जरुरत तक को ये पूरा करते हैं। आप अपने हिसाब से ब्याज दर, लोन की राशि और अवधि को चुन सकते हैं। 50 हजार रुपए से नीचे के छोटे लोन भी पी2पी लेंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
P2P पर कर्ज लेने वालों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है लोन अदा करने की कम अवधि। ये लोन 3 से 36 महीनों के बीच की अवधि के होते हैं, तो वहीं बैंकों के पर्सनल लोन एक से पांच साल की अवधि के होते हैं। बैंकों के मुकाबले न केवल लोन की प्रोसेसिंग, बल्कि इसे बांटने में भी तेजी दिखाई जाती है। कर्ज लेने वालों के वेरिफिकेशन के बाद 24-48 घंटे में लोन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाती है। बैंक के लोन अपने आप 5-7 दिनों में ग्राहक तक पहुंचते हैं।
बैंक के पर्सनल लोन को समय से पहले बंद करने पर आप से 2-4 प्रतिशत की प्री-क्लोजर फीस ली जा सकती है। तो वहीं पी2पी लोन को चुकाने पर तीन महीने के बाद इस तरह का कोई चार्ज नहीं लगता है। इसके अलावा केवल कुछ ही बैंक आपको पार्ट-पेमेंट की सुविधा देते हैं। पी2पी लोन के मामले में यह बात लागू नहीं होती है। आप पार्ट-पेमेंट करने के लिए आजाद होते हैं।
बैंक ब्रांच मॉडल पर ऑपरेट करते हैं, उनके लिए छोटी राशि के लोन देना कोई मुश्किल कमा नहीं होता है। बैंक लोन के मुकाबले पी2पी लोन के साथ ज्यादा सरलता होती है। क्रेडिट स्कोर 750 के नीचे होने के बावजूद P2P पर ज्यादा लोन मिल सकता है। कर्ज लेने वाले का आकलन उसकी क्षमता और लोन वापस करने के इरादे के आधार पर किया जाता है।
पी2पी के लिए कोई कागजी कार्रवाई नहीं होती है। बताए गए पते के फिजिकल वेरिफिकेशन के अलावा पी2पी लेंडिंग की पूरी प्रक्रिया आनलाइन होती है। यहां तक की आप अपने मोबाइल फोन से दस्तावेजों को स्कैन कर साझा कर सकते हैं।
यदि आप पहली बार यह लोन ले रहे हैं तो बैंक से लोन मिलने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। पी2पी लोन के मामले में एक ही प्लेटफॉर्म पर आपको कर्ज देने वाले कई लोग मिल जाते हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित