यदि आप नया एलपीजी कनेक्शन लेना चाहते हैं लेकिन आप आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं। रसोई गैस के लिए आवेदन करना अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। बस कुछ दिन के अंदर कस्टमर को गैस कनेक्शन प्राप्त हो जाते हैं। LPG कनेक्शन के लिए आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो आइए आपको एलपीजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हैं:
एलपीजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप जिस भी गैस सर्विस का LPG कनेक्शन चाहते हैं उसकी संबंधित वेबसाइट पर जाएं।
- गैस सर्विस की वेबसाइट के पेज पर आपको Register For LPG Connection या न्यू कस्टमर का विकल्प नजर आएगा।
- इसके बाद आपको कनेक्शन के लिए स्क्रीन पर ऑनलाइन फॉर्म दिखेगा।
- इस फॉर्म में आपकी जानकारी जैसे, राज्य, शहर का नाम, पता नजदीकी वितरक के संबंध में जानकारी भी मांगी जाएगी।
- इस फॉर्म के साथ आपको अपना आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और फोटा अटैच करनी होगी।
- जैसे ही फॉर्म पूरी तरह भर जाएगा आपके पास एक कंफर्मेशन मैसेज व मेल आएगा।
- तो वहीं स्क्रीन पर भी आप अपना अप्लीकेशन नंबर देख सकेंगे।
- इसके बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा लें।
- अप्लीकेशन अप्रूव होने पर आपको फॉर्म के साथ वितरक के पास आईडी प्रूफ की कॉपी, एड्रेस प्रूफ की कॉपी और फोटो ले जाना होगा।
- कनेक्शन के अनुसार आपको कुछ राशि का भुगतान करना होगा और सभी पेपर अप्रूव होने के बाद LPG गैस सिलेंडर घर पर पहुंचा दिया जाएगा।
एलपीजी कनेक्शन के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो LPG कनेक्शन के लिए आपको नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा। वहां पर आपको एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसमें आपको पूछी गई जानकारी के साथ आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, फोटो आदि अटैच करना होगा और दस्तावेजों की जांच करनी होगी। इसके बाद आपके मोबाइल पर मैसेज या ईमेल आईडी पर मेल आएगा, जिसमें अप्लीकेशन के संबंध में जानकारी होगी। इस प्रक्रिया के बाद आपको कनेक्शन के आधार पर भुगतान करना होगा, जिसके बाद सिलेंडर आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान