ईआधार को डाउनलोड करते वक्त आप आधार कार्ड के नंबर को छिपा सकते हैं। यह उन लोगों के अधिक काम आएगा जो आधार नंबर नहीं साझाकरना चाहते हैं।
जी हां अब आधार कार्ड को और सुरक्षित बनाया गया है। यह सुविधा ईआधार के लिए शुरू की गई है। इस सुरक्षित आधार को 'मास्क्ड आधार' का नाम दिया गया है।
ईआधार पासवर्ड से सुरक्षित आधार की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है। इस पर यूआईडीएआई के डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं। आधार अधिनियम के अनुसार, ईआधार सभी उद्देश्यों के लिए आधार की फिजिकल कॉपी के बराबर मान्य है। ईआधार को https://uidai.gov.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है। ईआधार को आधार कार्ड, वर्चुअल आधार या एनरोलमेंट आईडी के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।
- सबसे पहले uidai.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आधार इंरोलमेंट सेक्शन में डाउनलोड आधार पर क्लिक करें।
- यहां आप सबसे पहले आधार कार्ड, वर्चुअल आधार कार्ड या एनरोलमेंट
- आईडी चुने जिसके जरिए आप ईआधार डाउनलोड करना चाहते हैं।
- इसके बाद सामान्य आधार और मास्क्ड आधार का ऑप्शन दिखेगा जहां से
- मास्क्ड आधार को चुनें।
- इसके बाद आधार कार्ड, वर्चुअल आधार कार्ड या एनरोलमेंट आईडी एंटर करें।
- इकसे बाद अपना नाम, पिन कोड, सिक्यूरिटी कोड डालें और ओटीपी के लिए रिक्वेस्ट करें।
- ओटीपी दर्ज करें।
- इसके बाद मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करें
ध्यान रहे ईआधार कार्ड पासवर्ड प्रोटेक्टेड होते हैं और इसका पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर और आपके जन्मतिथि वाले साल के चार अक्षर होते हैं। उदाहरण के लिए, आपका नाम RAMESH KUMAR और आप साल 1989 b ई-आधार का पासवर्ड RAME1989 होगा।
मास्क्ड आधार वाले आधार कार्ड में 12 अंकों की पहचान संख्या में शुरुआत के 8 अंक छिप जाएंगे और अंत के सिर्फ 4 अंक दिखार्इ देंगे। हालांकि आपकी तस्वीर और क्यूआर कोड सहित अन्य जानकारी दिखती रहेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान