जिस तरह से आधार अपडेशन की रिक्वेस्ट भेजने के बाद आप स्टेटस चेक कर सकते हैं ठीक उसी तरह आप पैन कार्ड का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। पैन कार्ड अब बैंक खाते से लेकर किसी भी प्रकार की फाइनेंशियल सर्विस में जरूरी हो गया है। चाहे आप टैक्स भरें या नहीं आपको पैन रखना अनिवार्य है।
Advertisement
यदि आपने पैन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया और अब तक आपको इंतजार है तो आप इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। पैन कार्ड स्टेटस चेक करने के दो तरीके हैं जो यहां पर आपको हम बताएंगे।
Advertisement
1. एकनॉलेजमेंट नंबर से पैन कार्ड स्टेटस चेक करना
- सबसे पहले https://tin.tin.nsdl.com/pantan/StatusTrack.html इस लिंक पर विजिट करें।
- इस पेज के खुलने पर उसमें अप्लीकेशन टाइप वाले विकल्प पर PAN-New/Change Request का ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद अपना 15 अंकों का एकनॉलेजमेंट नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके तुरंत बाद आपके पैन कार्ड का स्टेटस आ जाएगा।
2. नाम और जन्मतिथि के आधार पर स्टेटस चेक करना
- सबसे पहले https://tin.tin.nsdl.com/pantan/StatusTrack.html लिंक पर जाएं।
- पैन के अप्लीकेशन में दिया अपना नाम दर्ज करें (जिसमें पहला नाम, मध्य नाम और आखिरी नाम डालें)।
- इसके बाद अपनी जन्मतिथि दर्ज करें या फिर कंपनी से जुड़ने की तारीख दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें और इस तरह से आपके पैन का स्टेटस आ जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान