मोदी सरकार द्वारा सोलर प्लांट लगा कर कमाई करने का आइडिया मिला है। जी हां सरकार ने एक मोबाइल एप्प लांच किया है। जिसे आप अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने के बाद सोलर पावर का बिजनेस शुरु कर सकते है।
इतना ही नहीं अगर आप बिजनेस के अलावा अपनी बिजली बिल को कम करना चाहते हैं तो भी यह मोबाइल एप्प आपका काम बेहद आसान कर देगा। बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी एमएनआरई ने यह एप्प तैयार किया है। सरकार ने इस एप्प को अटल रुफाटॉप सोलर यूजर नेविगेटर अरुण नाम दिया है।
अगर आप घर की छत पर सोलर प्लांट लगाना चाहते हैं तो इस एप्प (अरुण) को अपने एंड्रायड फोन के प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह मोबाइल एप्प नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ( एनआईसी) ने डेवलप किया है यह एक मिनिस्ट्री की ऑफिशिएल वेबसाइट mnre.gov.in और solarrooftop.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
हालांकि मोबाइल एप्प डाउनलोड होते ही जैसे ही आप एप्प को खोलते हैं तो सबसे पहले आप बेसिक जानकारी ले सकते हें। जैसे कि छत पर 10 वर्ग मीटर के सोलर प्लांट से 1 किलोवाट पावर जनरेट की जा सकती है या महीने में 150 यूनिट बिजली जनरेट कर सकते हैं। साथ ही, प्लांट की बेंचमार्क कॉस्ट, सब्सिडी, बैंक लोन आदि की बेसिक जानकारी दी गई है।
इस एप्प के भाध्यम से आप अपने घर की छत पर सोलर प्लांट भी लगवा सकते है। जैसे की एप्प में एक ऑप्शन है, हाउ टू इंस्टॉल सोलर प्लांट। इसे क्लिक करते ही आपको यह बताना होगा कि आप रेंसिडेंशियल प्लांट लगाना चाहते हैं या कॉमर्शियल या इंस्टीट्यूशनल।
इसके बाद आपको अपने राज्य और जिले के साथ अपना पूरा एड्रेस, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बतानी होगी। सबमिट करते ही आपकी रिक्वायरमेंट सोलर प्लांट लगाने वाली एजेंसी के पास पहुंच जाएगी, जिसके कर्मचारी आपसे संपर्क करके सोलर प्लांट लगाने पहुंच जाएंगे।
इस बात से अवगत करा दें कि सोलर पावर के लिए हर राज्य ने अपनी अपनी पॉलिसी बनाई है। ऐसे में यह जानना बेहद जरुरी हैं कि आपके राज्य की सोलर पॉलिसी क्या है। एप्प की मदद से दिये गये ऑप्शन हैं जिसमें आप अपने राज्य का नाम लिखेंगे तो आपको पूरी जानकारी मिल जायेगी। कितनी सब्सिडी मिलेगी, स्टेट भी सब्सिडी दे रहा है या नहीं। ग्रिड में बिजली देने पर डिस्कॉम्स आपसे किस कीमत पर खरीदेंगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान