एसबीआई नेट बैंकिंग के माध्यम से अपने ग्राहकों को इंस्टेंट मनी ट्रांसफर (IMT) की सुविधा देता है। बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल ऑनलाइन एसबीआई डॉट कॉम के अनुसार, "कोई भी व्यक्ति जिसने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस को सब्सक्राइब कर रखा है वो किसी भी बेनेफिसिएरी को उसकी बेसिक जानकारी जैसे उसका नाम, मोबाइल नंबर और पता भरकर उसको वायर ट्रांसफर के जरिये पैसा भेज सकता है" मनी ट्रांसफर की इस सर्विस को शुरू करने के लिए यूजर को सबसे पहले SBI के सिस्टम पर बेनेफिसिएरी को रजिस्टर करना होगा। यह ट्रांसफर सिस्टम भेजने वाले को यह सुविधा देता है कि उनको बार-बार होने वाले भुगतान को करने के लिए प्राप्तकर्ता की जानकारी बार-बार ना भरनी पड़े।
एसबीआई ने आईएमटी के लिए न्यूनतम राशि 100 रुपये निर्धारित की है। एसबीआई आईएमटी सर्विस के माध्यम से 100 या उसके मल्टीपल में राशि ट्रांसफर या रेमिट कर सकते हैं। एसबीआई ने मनी ट्रांसफर के लिए प्रति ट्रांसेक्शन की अधिकतम सीमा राशि 10,000 रुपये निर्धारित की है। एसबीआई के अनुसार, प्रति बेनेफिसिएरी के लिए प्रति माह लागू सीमा राशि 25,000 रुपये है। एक कैलेंडर माह में प्रति प्रेषक अधिकतम राशि 50,000 रुपये है। एसबीआई प्रति प्रेषक अधिकतम 10 बेनेफिसिएरी की अनुमति देता है।
एसबीआई रेमीटर (भेजने वाले) से प्रति ट्रांसेक्शन के लिए 25 रुपये शुल्क लेता है। इसका मतलब है कि आईएमटी सर्विस के उपयोग पर आपको हर ट्रांसेक्शन पर फीस चुकानी होगी। लेकिन यहाँ बेनेफिसिएरी को कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा।
एसबीआई ने आईएमटी में बेनेफिसिएरी को जोड़ने की निम्न प्रक्रिया बताई है-
जैसे ही कोई यूजर एसबीआई के इंटरनेट पोर्टल पर लॉगइन करता है तो वो प्रोफाइल सेक्शन में जाने पर "मैनेज बेनेफिसिएरी" के अंतर्गत "आईएमटी बेनेफिसिएरी" ऑप्शन पर पहुँच जायेगा। एसबीआई ने बताया है कि यदि यूजर सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक किसी बेनेफिसिएरी को जोड़ता है तो बैंक उसे उसी दिन 4 घंटे के भीतर अप्रूव कर देता है। इस अवधि के बाद जोड़े गए बेनेफिसिएरी को बैंक अगले दिन सुबह 8:00 बजे बाद अप्रूव करता है। एसबीआई के अनुसार बेनेफिसिएरी के बैंक द्वारा अप्रूव हो जाने के बाद ही एक IMT ट्रांसफर किया जा सकता है।
एसबीआई ने प्राप्तकर्ता और बेनेफिसिएरी को यह सुविधा दी है कि वे बिना डेबिट कार्ड के एसबीआई बैंक ग्रुप के किसी भी एटीएम से नगद राशि निकल सकते हैं। हालाँकि, बेनेफिसिएरी को सम्पूर्ण राशि एक बार में ही निकालनी होगी। एसबीआई के अनुसार आंशिक आहरण की अनुमति नहीं है। बेनेफिसिएरी को टी+2 दिन का समय मिलता है मतलब ट्रांसफर होने से लेकर 2 दिनों तक बेनेफिसिएरी राशि को निकल सकता है। इसमें असफल रहने पर ट्रांसफर की गयी राशि रिवर्स कर दी जाएगी। एसबीआई के अनुसार भेजने वाले के द्वारा चुकाया गया शुल्क वापस नहीं किया जायेगा।
एसबीआई ग्रुप के किसी भी एलिजिबल एटीएम पर यूजर को आईएमटी ऑप्शन चुनना होगा और डिटेल्स भरनी होगी जैसे सेंडर कोड के साथ बेनेफिसिएरी का मोबाइल नंबर, जो कि रेमीटर के साथ साझा किये गए हैं। इस स्टेप के बाद, बेनेफिसिएरी को उसके मोबाइल नंबर पर एक कोड मिलेगा- जो कि एसएमएस के माध्यम से रेमीटर द्वारा भेजा जायेगा। बेनेफिसिएरी को आईएमटी ट्रांसफर की सम्पूर्ण राशि को दर्ज करनी होगी तब एटीएम नगद रूप में राशि प्रदान कर देगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान