स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा प्रदान की है। अब आप अपने मोबाइल फोन से भी SBI में अपना बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। इस काम को करने के लिए आपको बैंक की शाखा में भी जाने की जरुरत नहीं होगी। घर बैठे ही ये काम आप अपने मोबाइल से कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह स्पेशल अकाउंट है एसबीआई का इंस्टा सेविंग्स अकाउंट जिसे आप घर से ही खोल सकते हैं।
तो आइए इस बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक के इंस्टा सेविंग अकाउंट में आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की भी जरुरत नहीं पड़ती है। यानि कि आपको इस खाते में 31 मार्च 2019 तक कोई भी मिनिमम राशि बनाए रखने की जरुरत नहीं होगी। आप जीरो बैलेंस रखकर भी यह खाता चला सकते हैं। आगे आपको बताएंगे कि एसबीआई का यह अकाउंट आप कैसे मोबाइल से घर बैठे खोल सकते हैं। SBI ऑफर: इस खाते में अगस्त 2018 तक रख सकते हैं जीरो मिनिमम बैलेंस
सबसे पहले आपको मोबाइल से एसबीआई में बचत खाता खोलने के लिए SBI का YONO एप डाउनलोड करना होगा। इसका मतलब है कि आप योनो एप की मदद से घर बैठे इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। इस खाते को खोलने के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज की जरुरत नहीं पड़ेगी। योनो एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। योनो एप में आपको कई तरह की सुविधाएं और बीमा कवरेज भी मिलेगा। साथ ही कई आकार्षक ऑफर भी मिलेंगे। एसबीआई योनो खाता: इमर्जेंसी में 5 लाख रुपए की मदद और भी बहुत कुछ
18 साल से ज्यादा उम्र के भारतीय नागरिक एसबीआई इंस्टा सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। यह अकाउंट नए ग्राहकों के लिए है। तो वहीं इस अकाउंट के लिए नॉमिनेशन जरुरी है। इस खाते में कुल 1 लाख रुपए तक बैलेंस रख सकते हैं। इसके अलावा इस अकाउंट में RuPay डेबिट कार्ड बिलकुल फ्री है। कस्टमर इस रूपे कार्ड से स्टेट बैंक और दूसरे बैंकों से पैसे निकाल सकते हैं।
आपको बता दें कि मोबाइल में एसबीआई के योनो एप की मदद से खाता खोलने के 1 साल के भीतर खाताधारक को फुल KYC के लिए बैंक शाखा जाना होगा। कस्टमर को यह काम 1 साल के अंदर ही कर लेना होगा। इसके पहले कि आप योनो एप की मदद से इंस्टा सेविंग अकाउंट खोलें आपको बता दें कि आपका आधार नंबर मोबाइल नंबर से लिंक हो और आपके पास पैन कार्ड होना चाहिए।
यदि आप घर बैठे अपने SBI खातों में मौजूद बैलेंस के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आपको 09223766666 नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके अलावा दूसरा तरीका है कि आप 09223766666 पर BAL लिखकर मैसेज करके भी अपने खाते में उपलब्ध राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान