अगर आप नहीं जानते हों तो आपको बता दें कि आईआरसीटीसी में लॉगिन करने का तरीका बदल गया है। अब IRCTC की नई वेबसाइट में कई तरह के नए फीचर दिए गए हैं। यदि आप यहां पर लॉगिन कर लेंगे तो आप को कई फायदे भी मिल सकते हैं। नए फीचर के तहत अब आप किसी ट्रेन का टिकट बुक करते समय उसके कंफर्म होने के कितने चांस हैं यह भी देख सकते हैं। साथ ही इसमें टिकट के वेटिंग में होने की स्थिति में उसी समय वैकल्पिक ट्रेन को भी दिखाया जाएगा।
तो वहीं इस वैकल्पिक ट्रेन में उपलब्ध सीटें भी आपको दिखेंगी। इससे आप उस ट्रेन में भी टिकट बुकिंग कर पाएंगे। इसके अलावा आप वेबसाइट के होम पेज पर ही PNR की जानकारी भी देख सकेंगे। अगर आपने अब तक IRCTC का लॉगिन आईडी बना लिया है तो आप वेबसाइट में सबसे उुपर जहां तारीख और समय की जानकारी दी है वहां लाल कलर में लिखे Login बटन के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।
अब आप जैसे ही वो बटन दबाएंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा। साथ ही वहीं पर एक कैप्चा इमेज दिखाई देगी। इसमें अंग्रेजी के लेटर और अंक में कुछ लिखा दिखाई देगा, जिसे आपको वैसा का वैसा ही खाली जगह पर लिखना होगा। स्मॉल लेटर में है तो स्मॉल लेटर और कैपिटल लेटर में है तो कैपिटल लेटर में।
इसके साथ ही आपको आईआरसीटी के लॉगिन पेज पर ही OTP से भी लॉगिन का विकल्प मिलेगा। आप इस पर क्लिक कर OTP के जरिए लॉगिन कर सकेंगे। ये ओटीपी आपके जिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। चूंकि यह ओटीपी मात्र कुछ देर के लिए ही वैद्य होता है इसलिए मोबाइल अपने पास ही रखें। यह पूरी प्रक्रिया तो उन लोगों के लिए थी जिनकी लॉगिन आईडी पहले से बनी है। अब आपको बताएंगे कि आप अपनी आईडी IRCTC की वेबसाइट पर कैसे बनाएं।
यदि आप रेलवे की ऑनलाइन वेबसाइट IRCTC से टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यहां पर खुद को रिजस्टर्ड करना पड़ेगा। इसके लिए आप वेबसाइट पर लॉगिन के बगल में दिए गए बटन Register पर क्लिक करें। इसके आद आपके सामने रिजस्ट्रेशन का पेज खुलेगा। उसमें आप अपना जो लॉगिन नाम बनाना चाहते हैं वो डाल दें और फिर एक पासवर्ड डालें।
इसमें आपको अपनी पूरी जानकारी, मोबाइल नंबर और एड्रेस भी भरना होगा। उसके बाद आखिरी में कैप्चा में जो लिखा है उसे भरें। रजिस्टर पर क्लिक करने से पहले टर्म और कंडीशन वाले बॉक्स पर किलक करना न भूलें। इसके बाद रिजस्टर पर क्लिक कर दें। अब आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद IRCTC की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के बटन पर लॉगिन कर लें। अब आप आसानी से ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।
वेबसाइट में लॉगिन करने के बाद आपको कई तरह के विकल्प मिलेंगे। इसमें आप अपने प्रोफाइल पेज पर जाकर अपनी जानकारी देख सकते हैं। साथ ही बुक किए गए टिकट और पुराने ट्रांजेक्शन की जानकारी भी सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें अपना और अपने परिवार का नाम सुरक्षित कर पैसेंजर लिस्ट भी बना सकते हैं। साथ ही टिकट के पेमेंट के लिए बैंक की जानकारी भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा वॉलेट में भी पैसे डाल सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान