यदि आप अपना खुद का बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। सरकारी कंपनी गेल और HPCL की ज्वाइंट वेंचर कंपनी आवंतिका गैस लिमिटेड प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सीएनजी (CNG) पंप का विस्तार कर रही है। तो आप भी इस बिजनेस से जुड़ जाइए और लाखों की कमाई कीजिए। आगे आपको बताएंगे कि किस शहर के लोग इस बिजनेस से जुड़ सकते हैं और कैसे यह बिजनेस शुरु किया जा सकता है।
सीएनजी पंप का बिजनेस शुरु करने के लिए सबसे जरुरी यह है कि आपके पास एक प्लॉट होना चाहिए, जिसमें किसी प्रकार का कोई विवाद न हो। अगर आपके पास 800 से 1250 स्क्वेयर मीटर का प्लॉट है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सीएनजी पंप खोलने के लिए आपको इक्वीपमेंट,एंप्लाई कॉस्ट, कंस्ट्रक्शन कॉस्ट और लाइसेंस फीस मिलाकर बहोत सारे खर्च होते हैं। इसके लिए आप बैंक से लोन ले सकते हैं।
दूसरी शर्त यह है कि आपका प्लॉट मेन रोड से जुड़ा होना चाहिए और अवंतिका गैस लिमिटेड के नैचुरल गैस पाइपलाइन से 2 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। साथ ही लेटर ऑफ इंटेट जारी करते समय आपको 5 लाख रुपए रिफंडेबल प्रोसेसिंग फ्री के रुप में जमा करने होंगे।
अवंतिका गैस को इंदौर, उज्जैन, और ग्वालियर में सीएनजी फ्यूल स्टेशन डीलर की जरुरत है। कंपनी ने इसके लिए आवेदन मंगाए हुए हैं। इन तीन शहरों में कुल 12 डीलरशिप हैं। इंदौर में 5, उज्जैन में 4 और ग्वालियर में 3 सीएनजी पंप खोले जाने हैं। आवेदन करने के लिए कंपनी की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड किए जा सकते हैं। फॉर्म के साथ आपको 3 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।
अवंतिका गैस के तहत सीएनजी पंप खोलने के लिए आपको भारत का नागरिक होना जरुरी है। आवेदक को 10 वीं पास होना चाहिए और उसकी उम्र 21 से 60 वर्ष होनी चाहिए। आवेदनकर्ता अवंतिका गैस कंपनी के किसी कर्मचारी के परिवार का सदस्य नहीं होना चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान