रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। जी हां अब रिलायंस जियो का पेमेंट बैंक भी शुरु कर दिया गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से दी गई है। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज उन 11 आवेदकों में से है जिन्हें अगस्त 2015 में पेमेंट बैंक की स्थापना की सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। आरबीआई के अनुसार जियो पेमेंट बैंक ने 3 अप्रैल 2018 से भुगतान बैंक के रुप में परिचालन शुरु कर दिया है।
आपको बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों में भारती एयरटेल ने सबसे पहले नवंबर 2016 में पेमेंट बैंक की शुरुआत किया था। इसके बाद पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट बैंक की शुरुआत 2017 में की थी। साथ ही कई अन्य कंपनियों ने भी इस दौरान अपना पेमेंट बैंक लॉन्च किया। जियो के पेमेंट बैंक के आ जाने से एयरटेल और पेटीएम को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
जियो पेमेंट बैंक में कोई भी सेविंग अकाउंट खुलवा सकता है। इस अकाउंट में 1 लाख रुपए तक जमा करने की सुविधा है। पेमेंट बैंक डेबिट कार्ड भी जारी कर सकते हैं। साथ ही पेमेंट बैंक के पास कस्टमर को सामान्य फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स जैसे म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स देने का भी ऑप्शन होगा।
रिलायंस जियो के पेमेंट बैंक से लोगों को कई फायदे मिल सकते हैं। सबसे पहला फायदा तो छोटे कारोबारियों के लिए हो सकता है। इसके तहत 5-6 कर्मचारियों वाले बिजनेस के लिए पेमेंट बैंक में सैलरी अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है। पेमेंट बैंक से मोबाइल के जरिए बैंकिंग काफी आसान होगी और इसके लिए बैंकों के चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिलेगा।
अगर आप जियो पेमेंट बैंक में अपना खाता खोलना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। सबसे पहले आपको जियो पेमेंट बैंक का एप इंस्टॉल करना होगा और उसे अपने जियो नंबर के साथ साइनअप करना होगा। इसके बाद इस पेमेंट बैंक को आपको अपने आधार नंबर से लिंक करना होगा। अगर आपको डेबिट/एटीएम कार्ड की जरुरत हो तो एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
पेमेंट बैंक अकाउंट के लिए कस्टमर एग्जीक्यूजिटव पहचान के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन और अंगूठे का निशान यानि कि eKYC के लिए आपके घर आएंगे। इसके अलावा आप जियो पेमेंट बैंक के ऑथराइज्ड सेंटर पर जाकर भी वेरिफिकेशन करा सकते हैं।
आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें जरूर बताएं साथ ही व्यापार-वित्त से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और, ट्विटर पर हमें फॉलो करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान