एक से अधिक नौकरियां बदलने का नतीजा, एक से अधिक EPF खातों के रुप में सामने आता है। ऐसे तमाम लोग हैं जो हर साल-दो साल में जॉब बदल देते हैं, ऐसे में उनके पास एक से ज्यादा पीएफ खाते हो जाते हैं। इससे आपको अपने हर पीएफ खाते का ब्यौरा अलग-अलग देखना पड़ता है, मगर अब ऐसा नहीं है। अब आप अपने एक से अधिक पीएफ खातों का ब्यौरा एक ही UAN नंबर के जरिए देख सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपना UAN एक्टिवेट करना होगा। आप https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर अपना UAN नंबर एक्टिवेट कर सकते हैं। एक बार UAN एक्टिवेट/रजिस्टर हो जाने के बाद आपको दोबारा नए पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
अब जब आपका यूएएन खाता सक्रिय हो जाएगा तो आपको UAN KYC अपडेट करना होगा। इसमें आपको अपना आधार नंबर, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी। ध्यान रहे आपको आधार और बैंक खाते की जानकारी देना अनिवार्य है तभी आप ऑनलाइन EPF सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको UIDAI (आधार) की तरफ से वैरिफिकेश के लिए कुछ दिन तक इंतजार करना होगा। आधार कार्ड वैरिफाई हो जाने के बाद आप आगे की प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
अब आप UAN पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें और फिर ऑनलाइन सर्विस को चुनें। इसमें आपको 'वन मेंबर, वन ईपीएफ अकाउंट' के लिए ट्रांसफर अनुरोध के बारे में विकल्प मिलेगा। इसी विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा, EPF मेंबर को यहां अपना मोबाइल नंबर डालना पड़ेगा, इसके बाद UAN और मौजूदा मेंबर आईडी टाइप करना पड़ेगा, इन चीजों को टाइप करने के बाद एक OTP जेनरेट होगा, OTP दर्ज करके आप अगले चरण की तरफ बढ़ सकते हैं।
एक बार OTP डालने के बाद पुराने PF अकाउंट वाला पेज दिखने लगेगा, एक बार पुराना PF नंबर डालने और डिक्लेरेशन को स्वीकार करने के बाद सबमिट करने पर का मर्जर का रिक्वेस्ट स्वीकार हो जायेगा।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपको ये ध्यान रखना होगा कि आपका UAN KYC अपडेट है या नहीं। अगर नहीं है तो आपको पहले चरण पर ही रोक दिया जाएगा, इसके लिए आपको KYC की पूरा करने का बाद ही आगे बढ़ने दिया जाएगा। इसलिए ये जरूरी है EPF को ऑनलाइन ट्रांसफर करने से पहले आप KYC डिटेल्स को पूरा कर लें।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित