प्रधानमंत्री जन औषधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत आपको अपना रोजगार शुरु करने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना (PMJAY) का उद्देश्य लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत जन औषधि केंद्र खुलवाने के लिए सरकार की तरफ से लोगों को करीब 2.5 लाख रुपए तक की राशि प्रदान की जाती है। लेकिन इस योजना का लाभ पाने के लिए सरकार ने कुछ नियम और शर्तें तय की हैं वो नियम क्या हैं यहां पर हम आपको बताएंगे।
जन औषधि योजना को 2015 में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का नाम दिया गया। जन औषधि योजना के तहत पहली बार 25 नवंबर 2008 में अमृतसर में औषधि स्टोर को खोला गया था। इस तरह से PMJAY का मिलेगा लाभ PMJAY Scheme के लिए आवेदन करने की योग्यता PMJAY Scheme के लिए जरुरी दस्तावेज 1- यदि आप खुद से आवेदन कर रहे हैं तो आधार एवं पैन कार्ड साथ रखें। 2- यदि कोई गैर सरकारी संगठन (NGO), फार्मासिस्ट, डॉक्टर और मेडिकल प्रैक्टिशनर जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन करता है तो उसे आधार पैन, संस्था बनाने का सर्टिफिकेट एवं उसका रिजस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देना होगा। 3- पीएजेएवाई के तहत औषधि केंद्र खोलने के लिए आपके पास कम से कम 120 वर्गफीट की जगह भी होनी चाहिए। PMJAY स्कीम के तहत मिलने वाले लाभ पीएजेएवाई स्कीम के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
नियम के अनुसार प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का लाभ पाने के लिए बी-फार्मा और एम-फार्मा होना चाहिए। फिलहाल, यह योजना अन्य लोगों को भी प्रदान की जा रही है। PMJAY के तहत जन औषधि केंद्र से होने वाली दवा की बिक्री पर 20 प्रतिशत तक कमीशन भी दिया जाता है। इन केंद्रों में सभी जरुरी दवाएं उपलब्ध कराना और सस्ते दाम में प्रदान कराना ही सरकार का मकसद है।
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत कुछ मापदंड तय किए गए हैं जैसे कि-
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आपको आवेदन करने से पहले कुछ जरुरी दस्तावेज अपने पास रखने होंगे।
इस योजना के तहत कैई सारे लाभ मिलते हैं जैसे कि-
आपको बता दें कि अगर आप पीएजेएवाई के तहत जन औषधि केंद्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट http://janaushadhi.gov.in/Guidelines.html पर जाकर अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।, लेकिन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको यहां पर अपनी आईडी बनानी होगी, उसके बाद ही आप आगे का काम कर सकते हैं।More Articles