व्हाट्सएप मेसेंजर, जिससे आप दिन भर मैसेज भेजते हैं और वॉइस-वीडियो कॉल करते हैं अब आप उससे पैसे भी भेज सकते हैं। व्हाट्सएप पेमेंट्स फीचर, UPI (यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) पर काम करता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा प्रस्तुत यूपीआई आपको किसी भी बैंक खाते में सीधे पैसे भेजने की अनुमति देता है। इसके लिए आपको अपने पैसे किसी डिजिटल वॉलेट में रखने और न ही किसी डेबिट कार्ड का उपयोग करने की जरुरत होती है।
आपको बता दें की व्हाट्सएप से पैसे भेजने की यह सुविधा एंड्रॉएड और आईफोन में उपलब्ध है। पैसे भेजने से पहले आपको और आप जिसे पैसा भेज रहे हैं उसे व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन अपलोड करना होगा। इसके बाद आपको क्या करना है और पैसे कैसे भेजना है आगे की स्लाइड में आपको पता चलेगा।
सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप के सेटिंग में जाना होगा। वहां पर आपको नोटिफिकेशन के नीचे पेमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा। पेमेंट में जैसे ही जाएंगे आपको यूपीआई को स्वीकार की शर्तों को स्वीकार करने और आगे बढ़ने के लिए बोला जाएगा।
जैसे ही आप इन शर्तों को स्वीकार कर लेंगे लिंक योर बैंक अकाउंट का ऑप्शन आएगा। जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए पूछा जाएगा। इसके लिए आपको पास एक नंबर पर एक मैसेज भी आएगा। और इस तरह से आपका नंबर वेरिफाई हो जाएगा।
इसके बाद बैंक सलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा। लिस्ट में कई सारे बैंक होंगे लेकिन आपको वही बैंक सलेक्ट करना होगा जो कि चालू हालत में हो।
बैंक सलेक्ट करते ही आपका खाता आपके व्हाट्सएप नंबर से लिंक हो जाएगा।
बैंक सलेक्ट करने और आपका नंबर बैंक से लिंक होने के बाद आपके एप पर आपका बैंक अकाउंट नंबर दिखने लगेगा। अब आपको उस नंबर को सलेक्ट करना है जिसे आपको पैसे भेजने हैं।
जैसे ही आप कोई एक कॉन्टेक्ट नंबर चुनेंगे जिसे पैसे भेजने हैं पेमेंट करने का एक ऑप्शन आ जाएगा जिसमें की रुपए का निशान बना होगा उस पर क्लिक करते ही उसे खाते में पैसे चले जाएंगे। यह पैसा 30 सेकंड के अंदर मिल जाएगा जिसे भी आपने भेजा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान