अगर आप हाल ही मां बनी हैं और आपके लिए बेबी को छोड़कर कहीं भी जॉब करने के लिए जाना पॉसिबल नहीं है तो कोई बात नहीं यहां पर हम आपकी मदद करेंगे जॉब ढ़ूढ़ने में। भारत में अक्सर शादी या बच्चे के बाद महिलाएं अपनी जॉब छोड़ देती हैं माना जाता है लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं ऐसा ही करती है। इससे उनके कॅरियर को एक विराम सा लग जाता है। लेकिन घर बैठी महिलाओं के लिए भी ऐसी कई जॉब हैं जो कि उनके लिए अच्छी-खासी कमाई का साधन बन सकती हैं।
तो आइए जानते हैं कि घर बैठे जॉब करने के लिए वो 7 तरीके कौन से हैं-
अगर आप में क्राफ्ट या हैण्डमेड चीजें बनाने का शौक है तो आपको यह काम अच्छी-खासी कमाई करा सकता है। इसके लिए आपको कुछ ऑनलाइन साइट से जुड़ना होगा। जैसे अमेजन हैण्डमेड, बोनांजा, ईटीएसवाय, क्राफ्ट इज आर्ट और आर्ट फायर जैसी कई साइट हैं जहां पर आप ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट बेंच सकती हैं वो भी घर बैठे। ये साइट्स आपके सेलिंग का कुछ परसेंट आपसे लेंगी।
आजकल वर्चुअल ट्यूटर का क्रेज है। अक्सर लोग घर बैठे यह काम करते हैं। तो अगर आप भी एक मां हैं और घर से काम करने की इच्छा रखती हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। सबसे पहले आपको यह निश्चित करना होगा कि आपको कौन से सब्जेक्ट में ज्यादा नॉलेज है। उसके बाद आप किसी ऐसी कंपनी से जुड़ सकती हैं जो वर्चुअल ट्यूटर की सुविधा देते हैं। यह काम आप ऑनलाइन घर बैठे स्काइप, गूगल हैण्गआउट या फिर किसी अन्य टेक्नोलॉजी के माध्यम से कम कर सकते हैं। इससे आपको अच्छे पैसे भी मिल सकते हैं।
टेलीकमार्केटिंग का काम भी काफी आसान होता है। कई बार आपके पास इंटरनेट कंनेक्शन, क्रेडिट कार्ड लेने, नया सिम कार्ड लेने और कई अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए फोन आते हैं यह काम एक टेलीमार्केटिंग व्यक्ति ही करता है। यह ऐसा काम है कि जिसे घर से भी किया जा सकता है। आपको घर से कुछ फोन कॉल कंपनी द्वारा दिए गए टार्गेट के हिसाब से कस्टमर को करने होंगे।
कई बार आपकी लोकल भाषा या अन्य भाषाओं के लिए कंपनियों को टाइप राइटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर की जरुरत होती है। तो आपको जो कोई भी भाषा आती है और आपको टाइपिंग में रुचि है तो आप एक फ्रीलांसर के तौर पर यह काम कर सकते हैं। इसमें आपको पैसे काम के हिसाब से मिलेंगे।अंडरगारमेंट बिजनेस में घर बैठे 1 लाख रुपए तक की करें कमाई
वर्चुअल असिस्टेंट का काम बहुत अच्छा और आकार्षक काम होता है। कई ट्रैवल एजेंसिया, फूड सर्विस एजेंसिया विभिन्न प्रकार के डाटा और रिसर्च रिर्पोट तैयार करने के लिए वर्चुअल असिस्टेंट को हायर करते हैं उनका काम घर बैठे हो सकता है। इसमें पैसे भी अच्छे मिलते हैं।
कॉल सेंटर का काम भी घर बैठे किया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी ज्यादा बड़ी डिग्री की भी आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन यह जॉब आपको अलग-अलग शिफ्ट में करनी होगी। क्योंकि आपको बहुत सारे लोगों के साथ संपर्क करना होता है। ऐसे में आप अपने बच्चे को भी संभाल सकते हैं और काम भी कर सकते हैं।
आपको लिखने में रुचि है तो घर बैठे एक कंटेट राइटर और फ्रीलांसर का काम कर सकती हैं। यह काम आप अपने खुद के ब्लॉग बना कर भी कर सती हैं। फ्रीलांसर के काम में आपको पर आर्टिकल के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान