आप जिस पेटीएम से रोज पैसे भेजते हैं अब वो भी आपसे केवाईसी (KYC) की डिटेल मांग रहा है। अब पेटीएम भी बैंक की तर्ज पर अपने ग्राहकों से केवाईसी मांग रहा है। इसमें आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल देनी होगी। आज यानि 28 फरवरी इस केवाईसी को कंप्लीट करने की लास्ट डेट है। इस पूरी प्रक्रिया में आपको पेटीएम से अपना आधार नंबर जोड़ना है, यह प्रक्रिया बेहद सरल है जिसके बारे में हमने आगे बताया है। इसके अलावा इस लेख में केवाईसी के बारे में पूरी जानकारी के बारे में विस्तार से पढ़ें।
इसके लिए आपको पेटीएम एप ओपन करना होगा, इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपग्रेड आइकन दिखेगा। इस आइकन पर अंगूठे की रेखाओं जैसे चिह्न बने होंगे।
इस आइकन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा। यहां पर आधार नंबर खोजने का भी विकल्प दिया गया है। आधार नंबर टाइप करने के बाद आपको आधार पर दर्ज अपना नाम लिखना होगा। इसके बाद आप केवाईसी में रजिस्टर्ड हो जाएंगा।
केवार्इसी बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाला एक लोकप्रिय शब्द है। अपने ग्राहक की पहचान से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए केवार्इसी विधि का प्रयोग किया जाता है। इस विधि से वित्तीय संस्थाएं सूचनाओं का संग्रह करते हैं, जिसके आधार पर ग्राहक की पहचान और उसके पत्ते की सही जानकारी प्राप्त की जाती है।
भारत सरकार ने व्यक्ति की पहचान लिए छ: प्रकार के दस्तावेजों को केवार्इसी के लिए प्रमाणित कर्यालयी दस्तावेज के रुप में विज्ञापित किया है, जिन्हें व्यक्ति की पहचान के रुप में प्रमाण माना गया है।
यदि आपने एक बार केवार्इसी डोक्युमेंट बैंक में दे दिये हैं, फिर भी बैंक दुबारा आपकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक समयावधि के पश्चात केवार्इसी रिकार्ड को अपडेट करने के लिए इन दस्तावेजों को मांग सकता है।
नए नियमों के बाद केवाईसी बहुत जरूरी हो गया है। बैंक में अकाउंट खोलने, म्युचल फंड़ अकाउंट, बैंक लोकर्स तथा ऑन लाइन म्युचल फंड और सोने में निवेश के लिए केवार्इसी को अपडेट कराते रहना आवश्यक रहता है।
यहां दस्तावेजों की एक सूची दी जा रही है जिसके आधार पर व्यक्ति की पहचान और उसके पत्ते को प्रमाणित किया जा सकता है:
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मतदाता पहचान पत्र
- पैनकार्ड
- आधार कार्ड जोकि यूएआर्इडीआर्इ द्वारा जारी किया जाता है।
पते के लिए विभिन्न दस्तावेज दिए जा सकते हैं जिसमें उपभोक्ता बिल जैसे टेलिफोन, बिजली या गैस का रि- फिलिंग बिल, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट जो मेल द्वारा भेजा गया हो/कूरियर जिसके हस्ताक्षर को बैंकर्स ने सत्यापित किया हो, राशन कार्ड, नियोक्ता द्वारा जारी नियुक्ति पत्र, व्यावसायिक बैंकों के बैंक मैनेजर द्वारा भेजा गया पत्र।
कर्इ वर्षों से उपभोक्ता को प्रचलित तरीके सेवाएं उपलब्ध करार्इ जा रही है, जिसे सभी को पालन करना आवश्यक रहता है। अत: आप किसी बैंक में अकाउंट खोलने की इच्छा रखते हैं तो आपको केवार्इसी का अनुपालन करना जरुरी है। अब पिछले अकाउंट को पुन: खोलना या म्युचल फंड के लिए अकाउंट खोलना बिना केवार्इसी के सम्भव नहीं है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान