महिलाओं को सशक्त बनाने के ऐतिहासिक पहल के तहत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने 2 जनवरी 2018 को नई दिल्ली में एक ऑनलाइन पोर्टल 'नारी' का शुभारंभ किया था। इस पोर्टल को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विकसित किया है। इस पोर्टल के माध्यम से महिलाएं सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगी। मंत्रालय से एनजीओ और सिविल सोसायटी के संवाद के लिए एक ई-संवाद पोर्टल भी विकसित किया है।
इस पोर्टल में महिलाओं को सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों की जानकारी होगी। इस पोर्टल में केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूचनाएं हैं। महिला व बाल विकास मंत्री द्वारा 2018 में मंत्रालय द्वारा संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी इसमें दी गई है।
महिला केंद्रित योजनाओं की जानकारी विभिन्न पोर्टल/वेबसाइट पर बिखरी हुई है। इन सारी सूचनाओं को एक स्थान पर सुलभ कराने के उद्देश्य से ‘नारी' पोर्टल में महिलाओं के कल्याण के लिए 350 सरकारी योजनाओं से संबंधित व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। पोर्टल में विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के लिए महत्वपूर्ण लिंक दिए गए हैं।
नारी पोर्टल में महिलाओं के जीवन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है। पोषण, स्वास्थ्य जांच, बीमारी, नौकरी, साक्षात्कार, निवेश और बचत सलाह, महिलाओं के खिलाफ अपराध, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने वालों के नम्बर, गोद लेने की सरल प्रक्रिया आदि विषयों पर टिप्स दिए गए हैं। यह पोर्टल महिलाओं को जानकारियों की शक्ति प्रदान करेगा।
ई-संवाद पोर्टल के माध्यम से एनजीओ और सिविल सोसायटी अपने सुझाव, शिकायत व प्रतिक्रिया दे सकते हैं। मंत्रालय के उच्च अधिकारी एनजीओ को उनके द्वारा दिए गए सुझावों का जवाब देंगे। महिलाओं और बच्चों का कल्याण तथा सशक्तिकरण इस सरकार की प्राथमिकता में है। ‘नारी' और ई-संवाद इस दिशा में उठाए गए कदम हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान