एजुकेशन लोन देने का सबसे प्राथमिक और मूल उद्देश्य है माध्यमिक शिक्षा संबंधित फीश, ट्यूशन फीस, किताबों और हॉस्टल में रहने का जो भी खर्च आता है उसके लिए आर्थिक रुप से सहयोग प्रदान करना। शैक्षणिक ऋण अन्य लोन या ऋण से बहुत ही अलग होता है चाहे फिर वो ब्याज देने के मामले में हो या ईएमआई भरने का मामला हो। पहले के समय में भले ही एजुकेशन लोन के आवेदन की प्रक्रिया कठिन रही हो लेकिन अब प्रक्रिया काफी सरल हो चुकी हैं। तो आईए जानते हैं कि ICICI बैंक से शिक्षणिक ऋण प्राप्त करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्कता होती है।
सबसे पहले आपको आईसीआईसीआई बैंक के किसी भी शाखा में जाकर लोन अप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा, यह फॉर्म आप ICICI की वेबसाइट से ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमें सारी डिटेल अच्छे से भरें।
लोन आवेदन फार्म के साथ आपको बैंक को कुछ ऐसे दस्तावेज जमा करने होंगे जो आपकी आयु प्रमाणित करते हों। इसके लिए आप अपना जन्म प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। अपने जन्म प्रमाण पत्र की फोटो प्रतिलिपि लें और इसे स्वयं-प्रमाणित करने के लिए उस पर अपना हस्ताक्षर करें। आपके हस्ताक्षर के बिना इसे मान्य प्रमाण नहीं माना जाएगा।
पहचान प्रमाण पत्र के लिए आपको ये डॉक्यूमेंट जमा करने की आवश्कता हो सकती है-
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- सांसद / विधायक / समूह-एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी फोटो वाला एड्रेस प्रूफ
- मान्यताप्राप्त सरकारी शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदान किया गया फोटो युक्त प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- हथियार लाइसेंस
- ग्राम पंचायत प्रमुख द्वारा जारी फोटो पहचान का प्रमाणपत्र।
- डाकघर की वर्तमान पासबुक या किसी बैंक द्वारा प्रदान की गई फोटो युक्त पासबुक
- एड्रेस प्रूफ के लिए आपको ये दस्तावेज जमा करना जरुरी है-
- वोटर आईडी कार्ड
- सांसद / विधायक / समूह-एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी फोटो वाला एड्रेस प्रूफ
- मान्यताप्राप्त सरकारी शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदान किया गया फोटो युक्त प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- लीज एग्रीमेंट
- डाकघर की वर्तमान पासबुक या किसी बैंक द्वारा प्रदान की गई फोटो युक्त पासबुक
आवेदन फॉर्म के साथ आवेदक को फोटो लगाकर देनी होगी। साथ ही अपने साथ कुछ और भी पासपोर्ट साइज की फोटो रखनी होगी।
आपको बैंक को हायर एजुकेशन वाले मार्कशीट की फोटोकॉपी सबमिट करनी होगी। इसके अलावा लोन लेने वाले आवेदक के माता-पिता या जो भी अभिभावक है उनका आईटीआर डिटेल सबमिट करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान