नए साल में सरकार ने 1 जनवरी 2018 से आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करने की सुविधा प्रदान कर दी है। सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधा से अब आप घर बैठे अपने मोबाइल को आधार से लिंक कर सकते हैं। अब आपको यहां-वहां नहीं भटकना होगा। आगे आपको बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे आधार को मोबाइल नंबर और सिम कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

Advertisement

फालो करें यह प्रक्रिया

आधार नंबर को घर बैठे मोबाइल से जोड़ने के लिए मोबाइल से 14546 डायल करना होगा। फिर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। नंबर दर्ज करने के बाद आपको वन टाइम पासवर्ड यानी की ओटीपी मिलेगा। ओटीपी डालने के बाद आपको नंबर घर बैठे वेरिफाई हो जाएगा। आपको बता दें कि मोबाइल नंबर के वेरीफिकेशन करने की अंमित तारीख 31 मार्च 2018 है।

एप या IVRS माध्‍यम से

सिम को आधार से लिंक करने के लिए कंपनियां इसके लिए एप जारी करेंगी। लोग अपनी-अपनी मोबाइल कंपनियों के एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्‍यम से भी सिम को आधार से लिंक कराया जा सकेगा। इसके अलावा आईवीआरएस के माध्‍यम से भी सिम को आधार से लिंक कराया जा सकेगा। एप और आईवीआरएस माध्‍यम से लोग सीधे मोबाइल कंपनियों के सर्वर से जुडेंगे। सर्वर पर कंप्‍यूटराइज्‍ड तरीके से लोगों को अपना डिटेल देना होगा और सिम आधार से लिंक हो जाएगा।

बीमार लोगों के लिए सुविधा

एक और व्‍यवस्‍था है गंभीर रुप से बीमार विकलांग और वरिष्‍ठ नागरिकों को सुविधा दी गई है कि वह मोबाइल कंपनियों से घर पर आकर सिम को आधार से लिंक कराने के लिए कह सकते हैं। इसमें मोबाइल कंपनियों का प्रतिनिधि बायोमैट्रिक मशीन लेकर ऐसे लोगों के घर जाएगा और प्रोसेस पूरा करेगा।

पुराना तरीका भी करेगा काम

इन नए तरीकों के अलावा पुराना तरीका पहले जैसे ही काम करेगा। जिसके अंतर्गत लोग संबंधित सिम की मोबाइल कंपनियों के ऑफिस या उनके मोबाइल स्‍टोर पर जाकर भी सिम को आधार से लिंक करा सकते हैं।