जब भी कोई अपना पैसा कहीं लगाता है तो वह चाहता है कि उसे ज्‍यादा से ज्‍यादा मुनाफा मिले। फिर चाहे भले ही निवेश छोटा हो पर लोग बड़ा मुनाफा चाहते हैं। खासकर जब बात शेयर मार्केट की हो। मार्केट में ऐसे शेयर बहुत कम मिलते हैं जिनमें कम पैसा लगाने पर आपको ज्‍यादा रिटर्न मिले। यहां पर हम आपको ऐसे ही शेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो मजबूत फंडामेंटल और अच्‍छे मैनेजमेंट की बदौलत शानदार मुनाफा दे रहे हैं। ऐसे शेयर्स को मार्केट में छुपा रुस्‍तम नाम दिया गया है।

Advertisement

यहां पर हम मार्केट के दो छुपे रुस्‍तम शेयर्स के बारे में बताएंगे साथ ही इन्‍हें चुनने की वजह भी बताएंगे।

Advertisement

सदन पेट्रो

सदन पेट्रो का शेयर वैसे तो 40 से 45 रुपए का 1 शेयर है लेकिन छुपे रुस्‍तम के तौर पर सदन पेट्रो ने पिछले एक साल के दौरान डेढ़ सौ का रिटर्न दिया है। इस शेयर में आज भी तेजी देखने को मिल रही है इसमें लगभग 8 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिला है। इस कंपनी को चुनने की वजह क्‍या है तो पहले तो आप इसके रिटर्न देख लीजिए। एक साल में यह जहां साढ़े 17 रुपए होता था वह अब 45 रुपए पहुंच चुका है। 6 महीने में यह शेयर 75 प्रतिशत के आस-पास रिटर्न दे चुका है।

सदन पेट्रो का परिचय

यह कंपनी एमपी ग्रुप यानी कि एसी मुतैया ग्रुप की कंपनी है। इस कंपनी की शुरुआत करीब 50 साल पहले हुई थी। केमिकल, न्‍यूट्रियंट और फर्टलाइजर सहित कई अन्‍य कार्यों के लिए यह ग्रुप कार्य करता है। मनाली पेट्रो और तमिलनाडु पेट्रो इस कंपनी के सब्‍सीडियरी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह मनाली पेट्रो और तमिलनाडु कंपनी की पैरेंट कंपनी है। टुटीकोरिन एल्‍कनी नाम से एक और सब्‍सीडियरी है जो कि नॉन लिस्‍टेड है।

तेजी की संभावित वजह

सदन पेट्रो की तेजी की वजह यह है कि कंपनी को घाटा दिख रहा था वो घाटा इसलिए था क्‍योंकि एकमुश्‍त सब्सिडी ऑन होल्‍ड दिख रही थी। जैसे ही कंपनी की सब्‍सीडियरी रिलीज हुई वैसे ही उसे मुनाफा आना शुरु हो गया।

1- कंपनी का एक प्‍लांट भी 50 दिनों के कामकाज के लिए बंद था। वो प्‍लांट 2017 में शुरु हुआ था।

2- फिच से रेटिंग मिलने के बाद कंपनी बेहतर रेटिंग के चलते 335 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। जो कि लो कॉस्‍ट फंडिंग रही।

3- बेहतर निवेश वैल्‍यु के आधार पर आकार्षक, क्‍योंकि कंपनी की मार्केट कैप 600 से 650 करोड़ रुपए है तो वहीं 630 करोड़ रुपए कंपनी की कुल इन्‍वेस्‍टमेंट वैल्‍यु है।

4- कंपनी ने सोलर पावर कारोबार में विस्‍तार किया है और एक नई इकाई ग्रीन एम एनर्जी के नाम से बनाई जो कि इस पूरे सेगमेंट के अंदर एक्‍सपैंड करने वाली है।

 

लिस्‍टेड सब्‍सीडियरी की वैल्‍यू

सदन पेट्रो की लिस्‍टेड सब्‍सीडियरी में तीन प्रमुख कंपनियां हैं जिसमें एक है
सिकाजेन इंडिया। सिकाजेन इंडिया की मार्केट वैल्‍यू 209 रुपए करोड़ है। दूसरी सब्‍सीडियरी तमिलनाडु पेट्रो की मार्केट वैल्‍यू 650 करोड़ रुपए है। तो वहीं तीसरी मनाली पेट्रो की मार्केट वैल्‍यू 688 करोड़ रुपए है।

अमाल लिमिटेड

दूसरी कंपनी है अमाल लिमिटेड जो कि जो छुपे रुस्‍तम के नाम से जानी जाी है। इस कंपनी का एक ट्रेंडिंग ग्रुप के साथ एसोसिएशन है। इस शेयर को चुनने की वजह यह है कि पिछले एक साल में यह शेयर 63 रुपए से चलता हुए 196 रुपए पहुंच चुका है। इसमें पिछले एक साल के दौरान 211 प्रतिशत का मूव देखने को मिल चुका है। यह कंपनी स्‍पेशियलिटी केमिकल कारोबार में शामिल है। 1974-75 में पिरामल एन्‍ट ने इस कंपनी की शुरुआत की थी।

अस्‍वीकरण

यहां पर हम आपको निवेश करने के लिए बाध्‍य नहीं कर रहे हैं बल्कि आपको शेयर्स के तेजी की वजह और संबंधित कारणों के बारे में बता रहें। इन शेयर्स में पैसे लगाना और न लगाना पूरी तरह से आपकी जिम्‍मेदारी है।