धन कमाना काफी कठिन कार्य होता है लेकिन उसका रख- रखाव करना और सही तरीके से खर्च करते हुए बचत करना आदि भी काफी मुश्किल होता है। कई निवेशकों को निवेश की समझ और वित्तीय उत्पादों के बारे में जानकारी की कमी होती है। जब कोई व्यापार या कार्य किया जाता है तो रोजमर्रा के कार्यों पर ध्यान देने के दौरान, वित्तीय उत्पादों पर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में निवेशकों को वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता होती है।
वित्तीय सलाहकार, वह व्यक्ति होता है जो व्यापार के वित्तीय सम्बंधी निर्णयों के बारे में उचित सलाह देता है जिससे व्यापार में फायदा ही होता है। वह इस बारे में अच्छी तरह मदद करता है और वित्तीय निर्णयों को लेने में सहायता प्रदान करता है।
किसी भी प्रकार के व्यापारिक कार्यों या धन सम्बंधी कार्य में वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता पड़ती ही पड़ती है। ऐसा नहीं कि आपका व्यापार करोड़ों का हो तभी आप किसी वित्तीय सलाहकार को रखें। कई बार वित्तीय सलाहकार की मदद से आप काफी बड़ी दिक्कतों का सामना करने से बच जाते हैं या भारी चूक होने से बच जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ स्थितियां बता रहें हैं जिनमें आपको एक वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता पड़ती है।
अगर आप अपने बच्चे के कॅरियर के लिए सलाह लेना चाहते हैं तो आपको वित्तीय सलाहकार की मदद लेनी चाहिए। क्यूंकि उच्च शिक्षा की कीमत दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में बच्चे की शिक्षा के लिए एक सही योजना का बनाना आवश्यक है। इस योजना को बनाने में वित्तीय सलाहकार मदद करता है।
अगर आपकी हाल ही में शादी हुई हो या आपका तलाक हुआ हो, तब भी वित्तीय स्थिति हिल जाती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर विकल्प होगा कि आप किसी वित्तीय सलाहकार की मदद लें और उसके परामर्श को ध्यान में रखें।
सेवानिवृत्ति योजना के दौरान आपको एक वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता पड़ती है। वित्तीय सलाहकार आपको बताएगा कि आप किस तरह निवेश करें जिससे आपको आपकी वृद्धावस्था में किसी प्रकार का वित्तीय संकट न झेलना पड़ें।
अगर आप निजी व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो एक वित्तीय सलाहकार की मदद ले सकते हैं। वह पूरी तरह आपकी व्यापारिक रणनीति को समझकर आपको उचित सलाह देगा।
उम्र के एक पड़ाव के बाद आपको स्वास्थ्य योजनाएं भी लेनी पड़ती हैं। इसके लिए आप वित्तीय सलाहकार की मदद ले सकते हैं। वह आपको किसी भी रिस्क के लिए कुछ प्लान बता सकता है जो आपके लिए वित्तीय रूप से लाभकारी होगा। वित्तीय सलाहकार, स्वास्थ्य बीमाओं और उससे सम्बंधित मुद्दों पर एक उपयोगी योजना रेखांकित करके आपको बता सकता है, जो आपको फायदा पहुंचाती हैं।
अगर आपको टैक्स सम्बंधी मामलों में कुछ समझ में नहीं आता है, ऐसे में भी वित्तीय सलाहकार आपकी मदद कर सकता है।
एक वित्तीय सलाहकार कई तरीकों से आपकी मदद कर सकता है। इन लाभों को संक्षेप में निम्म प्रकार बताया जा रहा है:
1. वित्तीय जोखिम को कम करने के लिए।
2. निवेश में इन्फ्लेशन रिस्क का प्रभाव शून्य करने पर।
3. पूरे कॅरियर के दौरान लगातार बढ़ोत्तरी के लिए रिस्क और रिटर्न रेशियों का ध्यान रखना।
4. निवेशक के उद्देश्यों के अनुसार विभिन्न उपलब्ध वित्तीय विकल्पों से सर्वोत्तम का चयन करना।
5. जीवन के विभिन्न चरणों में विभिन्न महत्वपूर्ण वित्तीय कर्तव्यों को पूरा करने के लिए निवेशकों के लिए एक उपयुक्त वित्तीय योजना को डिजाइन करना।
एक सही सलाहकार का चयन करना ही सबसे मुश्किल होता है, उसके बाद आपकी सारी समस्याएं आसानी से हल हो जाती हैं। ऐसे कई लोग हैं जो व्यापार शुरू करने से पहले ही वित्तीय सलाहकार की राय और परामर्श लेने को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन कई बार आप इस उलझन में होते हैं कि एक अच्छे वित्तीय सलाहकार को कैसे नियुक्त करें। सबसे पहले वित्तीय सलाहकार का चयन करने के लिए समय दें। उसकी फीय तय कर दें। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या हड़बड़ाहट न दिखाएं।
अंत में, वित्तीय सलाहकार आपकी योजनाओं को समझेगा और उस हिसाब से राय देगा। वह वित्तीय मामलों में उचित सलाह देगा। हो सकता है कुछ समय लगे, लेकिन उसकी राय बिल्कुल सही और निर्णय लेते समय ध्यान रखने योग्य होगी। वित्तीय सलाहकार रखना एक अच्छी च्वाइस होती है। इससे आप चूक करने से बच जाते हैं और गलत निर्णय लेने से भी बच जाते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित