अगर आपको अपनी कंपनी खोलनी है और इस बारें में ज्यादा जानकारी नहीं है तो हम यहां आपको बताएंगे कंपनी किस तरह से खोलें और उसके लिए कौन-कौन सी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं। इस बात की तो आपको जानकारी होगी कि आज के वक्त में सरकार ने सबकुछ ऑनलाइन कर दिया है। जिसकी वजह से नई कंपनी बनाने के लिए इसकी प्रोसेस पहले से आसान कर दिया गया है।
सबसे जरूरी और अहम बात ये है कि आप जो भी कंपनी खोलें उसका नाम अलग और यूनिक होना चाहिए।जिसके बाद डॉक्यूमेंट को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होते ही जमा कराना होगा।आप कंपनी का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से भर सकते हैं। जो आपको ज्यादा सुविधाजनक लगे। दूसरी और अहम बात ये है एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोलने के लिए कम से कम 2 लोगों की आवश्यकता होती है।
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर बनने के लिए आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए।वहीं योग्यता संबंधी कोई नियम तय नहीं है।कंपनी की शुरूआत के लिए सरकार को फीस के तौर पर कम से कम 1 लाख रुपए शेयर के रूप में देना अनिवार्य है।
कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराते समय पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र प्रस्तावित देना आवश्यक है। नई कंपनी के रजिस्ट्रेशन के लिए भारतीय नागरिकों के पास पैन कार्ड अनिवार्य होना चाहिए।
जिस व्यक्ति के नाम से कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया जाना है, उसका पहचान प्रमाण पत्र और पत्राचार प्रमाण पत्र भी देना जरूरी है।जिसके बाद नई कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने तीन तरह के ऑप्शन कारोबारियों को दिए हैं।जिनमें से एक उनका चुनना होता है इसके साथ उनकी फीस भी अलग अलग होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान