ब्लैक फ्राइडे एनुअल शॉपिंग बोनान्जा है जो कि सबसे पहले अमेरिका में शुरू हुई था और जो कि थैंक्‍स गिविंग डे के एक दिन बाद शुरु होता है। इस दिन खुदरा व्‍यापारी यानी की रिटेलर्स कई ब्‍लैक फ्राइडे डील, स्‍पेशल सेल और ऑफर क्रिसमस के चलते मार्केट में पेश करते हैं। ब्‍लैक फ्राइडे अमेरिका में एक उत्‍सव की तरह मनाया जाता है।

Advertisement

ब्‍लैक फ्राइडे

ब्लैक फ्राइडे क्रिसमस शॉपिंग सीजन की अनऑफिसियल शुरुआत को इंगित करता है। विदेशों में ब्लैक फ्राइडे वर्ष की सबसे लोकप्रिय शॉपिंग हॉलिडे है। उस दिन दुनिया भर में बड़े-बड़े रिटेलर्स अपने प्रोडक्‍ट्स सेल के तहत छूट देते हैं। खुदरा विक्रेता कई ऐसे ब्लैक फ़्राइडे डील वॉलमार्ट और अमेजन को पेश करते हैं।

2018 में ब्‍लैक फ्राइडे कब है

ब्लैक फ्राइडे इस साल 23 नवंबर को यानी आज है। आमतौर पर, ब्लैक फ्राइडे यू.एस. में थैंक्‍स गिविंग डे (धन्‍यवाइ के दिन) के दिन मानाया जाता है। ब्लैक फ्राइडे पर खुदरा विक्रेताओं के बीच एक कड़ी प्रतियोगिता होती है। कुछ दुकानें पहले दिन से अच्छी तरह से डील्‍स की शुरुआत करती हैं। अमेजन से इस बात की पहले ही घोषणा कर दी है कि ब्‍लैक फ्राइडे इस बार पूरे 10 दिन का फेस्टिवल है। कई ऑनलाइन वेबसाइटें 23 नवंबर के कुछ दिन पहले अपनी ब्लैक फ्राइडे की बिक्री का खुलासा कर दी हैं।

ब्‍लैक फ्राइडे में सबसे बेस्‍ड डील कैसे मिले

ब्लैक फ्राइडे आधिकारिक तौर पर विदेशों में क्रिसमस में शॉपिंग की शुरुआत करता है। इसके कारण बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम और बहुत ज्‍यादा भीड़ देखने को मिलती है। ब्लैक फ्राइडे के कारण ई-कॉमर्स साइटों में भी बहुत ज्‍यादा ट्रैफिक होता है। ब्लैक फ़्राइडे में शॉपिंग करने के कुछ तरीके यहां पर आपको बताएंगे।

इसके लिए आपको ऑनलाइन काम करना होगा

ब्लैक फ्राइडे के दौरान, आप ऑनलाइन खरीदारी करके भीड़ से बच सकते हैं कई दुकानों में उनकी वेबसाइट पर भी उसी ब्लैक फ्राइडे के विशेष ऑफर हैं। आप फ्री शिपिंग भी प्राप्त कर सकते हैं कई ई-कॉमर्स दिग्गज मध्यरात्रि में ब्लैक फ्राइडे की बिक्री ऑनलाइन लाते हैं, जबकि अधिकांश स्टोर की बिक्री अगले दिन सुबह 5 बजे से शुरू होती हैं। ऐसा करने से शॉपिंग के लिए आपका अतिरिक्‍त समय बचता है।

कूपन

दुकानों पर जाने से पहले, स्टोर में यूज होने वाले कूपन के लिए ऑनलाइन जांच करें क्‍योंकि कुछ खुदरा विक्रेता अपनी वेबसाइट पर कूपन जोड़ते हैं। आपकी शॉपिंग के लिए कूपन की जांच करना और उसका उपयोग करना हमेशा अच्छा होता है। शॉपिंग पर जाने से पहले शॉप के बारे में और उसके प्रोडक्‍ट के बारे में अच्‍छे से जानकारी प्राप्‍त कर लें।

न्‍यूजलेटर

ब्लैक फ्राइडे को शॉपिंग करने से पहले उन सभी स्टोर्स के ई-मेल न्यूज़लेटर्स के अपडेट प्राप्त करने के लिए साइन अप कर लीजिए जहां पर आप शॉपिंग के लिए जाने वाले हैं। इससे आपको उस स्‍टोर के सभी प्रोडक्‍ट की वास्‍तविक कीमत भी पता होगी। साथ ही आप दूसरी शॉप के प्रोडक्‍ट का आपस में तुलना भी कर सकते हैं।

जरुरी बात

ब्लैक फ्राइडे की खुशी के कारण आप अक्सर आप ज्‍यादा खर्च कर देते हैं। जो कि आपकी खरीददारी और आपके क्रेडिट कार्ड के बिल को खत्‍म कर सकता है। ऐसी जगह से शॉपिंग करें जहां पर सामान को वापस करने की भी सुविधा हो।