BHIM UPI इंटरफेस की सर्विस अब पेटीएम द्वारा शुरु कर दी गई है। सरकार का भीम यूपीआई सर्विस को लेकर कहना है कि यूजर पेटीएम के एप से ही अपनी यूपीआई आईडी बना सकते हैं। आपको बता दें की पेटीएम की यह सर्विस अभी सिर्फ एंड्रॉयड फोन के लिए है। इसका आईओएस वर्जन बाद में आएगा। यहां पर आपको पेटीएम की इस नई सर्विस को उपयोग करने का तरीका और फायदा बताएंगे।
उपयोगकर्ता एप्लिकेशन के माध्यम से अपना स्वयं का पेटीएम भीम यूपीआई आईडी बना सकते हैं। आईडी पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किया जाएगा। साथ ही उपयोगकर्ता अपने मौजूदा यूपीआई आईडी को पेटीएम के साथ अन्य बैंक के साथ जोड़ सकते हैं।
एक रिर्पोट में कपनी ने कहा कि पेटीएम उपयोगकर्ता अपने किसी भी सेविंग अकाउंट को यूनिक पेटीएम भीम यूपीआई आईडी के साथ जोड़ सकते हैं और पैसे भेजना और स्वीकार करना शुरू कर सकते हैं। पेटीएम भीम यूपीआई आईडी सभी बैंकों और BHIM UPI एप्स में स्वीकार किए जाएंगे।
यहां पर आपको पेटीएम भीम यूपीआई का उपयोग करना बताएंगे-
पेटीएम एप के होम स्क्रीन पर भीम यूपीआई आइकन पर क्लिक करें यह पे और पासबुक ऑप्शन के पास एप के सबसे सेंटर में स्थित है।
एप खुद से एक यूनिक पेटीएम आईडी उत्पन्न करेगा जो आपके रजिस्टर फ़ोन नंबर से जुड़ा हुआ है। उदाहरण के लिए, यदि आपका पंजीकृत मोबाइल नंबर 9123456789 है, तो यूपीआई आईडी को 9123456789@paytm के रूप में तैयार किया जाएगा।
पेटीएम यूपीआई आईडी के साथ अपने बैंक खाते को लिंक करें यदि आपका बैंक आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है तो पेटीएम खुद से सारी जानकारी ले लेगा।
एप एक यनिक यूपीआई क्यूआर कोड बनाएगा। यहां पर तीन ऑप्शन हैं- पैसे भेजें, पैसे का अनुरोध करें एवं स्कैन करें और भुगतान करें, जो स्वयं व्याख्यात्मक हैं। एप स्क्रीन के नीचे, दो टैब्स हैं जो लेनदेन की हिस्ट्री और यूपीआई रिक्वेस्ट को क्रमशः दिखाते हैं।
आप अपने यूपीआई आईडी, बैंक खाते या आधार विवरण दर्ज करके किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। वह बैंक खाता दर्ज करें जिसे आप पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं।
खाता संख्या, आईएफएससी कोड और ट्रांसफर की राशि जैसे चीजें वहां पर दर्ज करें।
पेमेंट को वेरीफाइ करके स्क्रीन पर मौजूद कंफर्म बटन पर क्लिक करें। इसे तरह से आपके पेमेंट की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान