आईआरसीटीसी ने अब आधार कार्ड को यूजर के अकाउंट से वेरिफाइ कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए यूजर को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार नंबर को लिंक करना होगा। हालांकि यह नियम तब लागू होगा जब आप एक महीने में 6 से ज्यादा टिकट बुक करते हैं। यहां पर हम आपको बताएंगे कि आप आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट से कैसे लिंक कर सकते हैं।
1-आधार को IRCTC अकाउंट से वेरिफाइ करने के लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी वेबसाइट https://www.irctc.co.in/eticketing/loginHome.jsf पर जाना होगा।
2-वहां पर जाकर सबसे पहले आपको अपनी आईडी लॉगिन करने के लिए पासवर्ड डाल कर माई प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।
3-प्रोफाइल सेक्शन में जाने के बाद आधार केवाईसी पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
4-जिसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल पर आपको OTP आएगा।
5-उस ओटीपी को वेबसाइट में ओटीपी वाली जगह पर डालें।
6-अब आपका आईआरसीटीसी अकाउंट वेरिफाइ हो चुका है।
ये सारी प्रकिया पूरी करने के बाद आपके मोबाइल पर आपको एक मैसेज मिलेगा कि आपकी केवाईसी डिटेल्स सफलतापूर्वक अपडेट कर दी गई है।
आधार अब हर जगह हर क्षेत्र में जरुरी हो गया है। इसी के चलते अब IRCTC के द्वारा टिकट बुक करने वालों के लिए भी आधार जरुरी हो गया है। जी हां जो लोग ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रेलवे के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं उन्हें पहले अपना आधार वेरिफाइ कराना होगा। अगर आप का आधार कार्ड आईआरसीटीसी से लिंक नहीं है तो आप महीने में 6 से ज्यादा टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।
ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने की वेबसाइट आईआरसीटीसी ने बताया कि अगर आप एक महीने में 6 से ज्यादा टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करना होगा। इससे पहले सिम कार्ड से लेकर बैंक अकाउंट तक के लिए आधार को जरुरी बनाने के लिए सरकार हर कोशिश कर रही है।
आईआरसीटीसी ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि महीने में 6 से ज्यादा टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड से लिंक करना जरुरी है। आपको बता दें कि आधार से आईआरसीटीसी अकाउंट लिंक करने के बावजूद आप महीने में 12 से ज्यादा टिकट बुक नहीं करा सकते हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति