आधार कार्ड न केवल भारतीय प्राप्त कर सकते हैं बल्कि UIDAI के नियम के अनुसार भारत से बाहर रहने वाले एनआरआई भी प्राप्त कर सकते हैं। आधार कार्ड को प्राप्त करने की प्रकिया और डाक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया NRIs के लिए भी ठीक उसी तरह है जिस तरह से भारतीय लोगों के लिए है।
आधार एक्ट 2016 के अनुसार एक भारतीय जो कि भारत में 12 और 182 दिन तक रह चुका है वह आधार के लिए अप्लाई कर सकता है। यानी कि एक NRI को आधार के लिए आवेदन करने करने से पहले 12 महीने भारत में बिताना होगा।
आधार के लिए आप UIDAI की आफिसियल वेबसाइट https://uidai.gov.in में इनरॉल कर अपना अपाइन्मेंट फिक्स करा सकते हैं या फिर आधार सेंटर जो कि UIDAI के द्वारा अप्रूव किए गए हैं वहां से डायरेक्ट ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप एक एनआरआई हैं तो आपको आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए ये स्टेप फॉलो करने होंगे-
1- अपने आस-पास UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट https://uidai.gov.in का उपयोग करते हुए अपने नजदीकी आधार इनरॉलमेंट सेंटर का पता करें।
2- आप या तो डायरेक्ट ऑनलाइन माध्यम से अपाइन्मेंट फिक्स कर सकते हैं या फिर इनरॉलमेंट सेंटर में जाकर कर सकते हैं।
3- जरुरी डॉक्यूमेंट्स के फोटो कॉपी जैसे कि रेसिडेंशियल प्रूव, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन और आधार कार्ड अप्लीकेशन फॉर्म आदि।
4- सारे डॉक्यूमेंट्स इनरॉलमेंट सेंटर को दे दें। उसके बाद सेंटर में आप से बायोमैट्रिक डिटेल ली जाएगी।
5- अंत में इनरॉलमेंट सेंटर में आपको एक एकनॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी। इसे आप अपने पास सुरक्षित रखें क्योंकि इससे आप अपने आधार का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
जब आप आधार के लिए अप्लाई करते हैं तो UIDAI की ओर से किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जा सकती है। अगर कोई ऐसा करता है तो उस इनरॉलमेंट सेंटर की शिकायत भी की जा सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान