अगर आप विदेश यात्रा पसंद करते हैं और आप जल्द ही अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि पहले अपना एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट लेना न भूलें। दरअसल, अगर आपने बिना एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट के ही यात्रा की तो वहां से लौटने पर आपको अपने ही सामान पर इम्पोर्ट ड्यूटी के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है।
मान लीजिए अगर आप अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। आपके पास अपना मोबाइल, लैपटॉप और अन्य गैजेट हैं। इन गैजेट्स को अगर आप साथ ले जा रहे हैं तो सचेत हो जाने की जरूरत है। सचेत इस बात के लिए कि आपने गैजेट ले जाने से पहले एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट ले लिया है।
क्योंकि आप जब अपनी यात्रा से लौट रहे होंगे तो हो सकता है कि आपके गैजेट्स विदेशी बाजार से खरीदा मानकर इम्पोर्ट ड्यूटी देने के लिए कहा जाए। ऐसे मौके पर आपके पास इस बात के लिए कोई सबूत ही न हों कि यह आपने विदेश से नहीं बल्कि इंडिया से ही खरीदा था।
एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट लेने के लिए आपको कस्टम अधिकारियों से सम्पर्क करना होगा। इसके लिए आप कस्टम विभाग भी जा सकते हैं। एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों की टीम से इस बारे में बातचीत कर सकते हैं।
अगर आप अपनी यात्रा खुशी-खुशी पूरा करना चाहते हैं उसमें कोई बाधा नहीं चाहते हैं तो एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट आपको विदेश जाने से पहले बनवा लेना चाहिए। इसे बनवाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होती।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान