म्यूचुअल फण्ड इन्वेस्टर फण्ड हाउस के पास एक सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (SWP) होता है। जिसमें इन्वेस्टर को यह सुविधा होती है कि वह समय से पहले अपने पैसे निकाल सकता है। सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान काफी हद तक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की तरह ही होता है लेकिन इसमें आप सिस्टमैटिकली पैसा निकाल सकते हैं। इससे इन्वेस्टर के पास कैश फ्लो बना रहता है। SWP एक ऐसा इफेक्टिव म्यूचुअल फण्ड है जिसमें अच्छे टैक्स रिटर्न्स भी मिलते हैं।
टैक्स लाभ एक साल या उससे ज्यादा समय के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर कैपिटल गेन मिलता है। लेकिन अगर आप एक साल के भीतर इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश से पैसा निकालते हैं तो उस पर 15%(अगर कुल आय INR 1 करोड़ से अधिक नहीं हो) की दर से कर लगता है। वहीं डेब्ट योजनाओं में कम समय (निवेश अवधि 3 वर्ष से कम है) के लिए निवेश करने पर कैपिटल गेन निवेशक की आय में जोड़ दिया जाता है और उसी के हिसाब से उनसे कर वसूला जाता है। लम्बे समय में कैपिटल गेन में डेब्ट स्कीमों पर 20% के साथ इंडेक्सेशन टैक्स लगाया जाता है।
सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान में टैक्स सिर्फ एनएवी मूवमेंट के कारण किए गए लाभ पर दिया जाता है ना की सारी राशि को एक साथ निकालने पर। SWP के विपरीत ट्रेडिशनल इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में पूरे लाभ पर टैक्स लगाया जाता है और यह निवेशक के टैक्स ब्रैकेट (वर्तमान में अधिकतम 30% है) के हिसाब से लगाया जाता है कि कहीं निवेशक उच्चतम टैक्स ब्रैकेट के अंतर्गत तो नहीं आता है।
म्यूचुअल फंड SWP में निवेश करने से निवेशक को एक स्थिर तक आय का स्रोत मिलता है। और खास कर तब जब उसे पैसों की सबसे ज्यादा जरुरत हो जैसे रिटायरमेंट या जब किसी परिस्थिति की वजह से उसे पैसों की कमी हो जाए।
यदि समय से पहले अच्छी तरह से योजना बनाई जाए, तो एसडब्ल्यूपी से निरंतर धन का लाभ मिलता रहता है। साथ ही इससे आप अपने रिटायरमेंट के बाद भी धन लाभ उठा सकते हैं या फिर अपने बच्चे की पढाई का खर्च भी एसडब्ल्यूपी से उठा सकते हैं।
सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (SWP) में वे लोग निवेश कर सकते हैं जिनका रिटायरमेंट होने वाला है। आम तौर पर रिटायरमेंट के समय प्राप्त होने वाली बड़ी रकम ट्रेडिशनल सेविंग में निवेश की जाती है जिससे आम दरों पर आयकर मिलता है। इसके बजाय आप एसडब्ल्यूपी सुविधा के म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश कर सकते हैं। इस में आपको ना सिर्फ अपने निवेशित राशि पर कैपिटल अप्प्रेसिअशन मिलता है बल्कि मासिक निश्चित आय भी मिलती हैं। यानी रिटायरमेंट के बाद भी आय मिलती रहेगी।
हालांकि एसडब्ल्यूपी का इस्तेमाल सिर्फ रिटायरमेंट लिए हुए लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि इसे मध्य-आयू के लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिनके ऊपर अपने परिवार की भी ज़िम्मेदारी है। वे अपने आश्रितों के लिए एसडब्ल्यूपी का प्रयोग कर सकते हैं। वे अपने बच्चों की शिक्षा और अपने रिटाइर्ड माता पिता के लिए धन के लगातार स्रोत के लिए भी प्लान कर सकते हैं।
एसडब्ल्यूपी कैलकुलेटर भी उपलब्ध हैं। इसमें कोई भी निवेश करने से पहले आसानी से सभी आवश्यक गणना कर सकता है। यही नहीं एसडब्लूपी कैलकुलेटर निवेश करने की राशि, विथ्ड्रॉअल राशि और अवधि का निर्धारण करने में मदद करता है। यह बेहतर तरीके से म्यूचुअल फंड में एसडब्ल्यूपी के अर्थ को समझने में भी मदद करता है।
म्यूचुअल फंड में एसडब्ल्यूपी को निवेशकों की जरूरतों, हितों और धन संबंधी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) और सिस्टमैटिक आइड्रावल प्लान (एसडब्लूपी) जैसे तरीकों का उपयोग करके मार्किट और धन सम्बन्धी निर्णय किसी बच कर गलत आप आराम से अपने फनैन्शल गोल्स को हासिल कर सकते हैं।
ऊपर दी गयी जानकारी निवेशक के ज्ञान के लिए हैं ना की निवेश के लिए। अगर आप म्यूच्यूअल फंड खरीदना या बेचना चाहते हैं तो अपने फनेंशियल सलाहकार से सलाह लें।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका