जिस तरह से आप बांकी चीजों का बिजनेस शुरु करते हैं वैसे ही पटाखों का बिजनेस भी शुरु किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको कुछ एक्सट्रा काम करना होगा जो कि आपको हम यहां पर बताएंगे। त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है अलग-अलग धर्म और जाति के लोगों के अलग-अलग त्योहार पूरे महीने चलने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बिजनेस करने के शौकीन हैं और कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की सोच रहे हैं तो आपको हम बताएंगे कैसे स्माल बिजनेस आइडिया आपको बड़े-बड़े फायदे दे सकते हैं।
पटाखों का बिजनेस भी देखने और सुनने में तो छोटा लगता है लेकिन इसमें कमाई बांकी बिजनेस के जैसे अच्छी खासी हो सकती है। फेस्टिवल सीजन में कम पैसे में छोटा बिजनेस शुरु करके लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं। त्योहारों में भी सबसे खास होता है दिवाली का त्योहार, इस अवसर पर कई तरह के कारोबार कर सकते हैं जिससे आपकी लाखों की कमाई भी हो सकती है।
फेस्टिव टाइम में पटाखे बेचकर लाखों कमाया जा सकता है। भले ही दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने इस दीवाली पटाखे बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन अन्य राज्यों में अभी भी पटाखे खरीदने और बेचने की अनुमति है। अगर आप 100 किलो से 600 किलो तक का र्स्पाकल के अलावा आवाज वाले पटाखे बेचना चाहते हैं तो राज्य की पुलिस से टेंपररी लाइसेंस लेना होगा।
लाइसेंस के लिए फॉर्म पुलिस की वेबसाइट से मिल जाएगा। यह लाइसेंस डिस्ट्रिक डेप्युटी कमिश्नर जारी करता है। टेपरेरी लाइसेंस मिलने पर आप चाइनीज और भारतीय कंपनियों के पटाखे बेच सकते हैं। साथ ही आपको सुरक्षा के नियमों का पालन करना होगा।
100 किलो तक के पटाखे बेचने के लिए पक्की दुकान या शेड की जरुरत नहीं होती है, लेकिन इससे अधिक पटाखे बेचने के लिए दुकान या पक्का शेड होना जरुर है। क्रैकर्स शॉप अन्य शॉप से 15 मीटर की दूरी पर होनी चाहिए। दुकान या शेड में ज्वलनशील पदार्थ नहीं होने चाहिए। फॉर्म के साथ दुकान या शेड का साइट साइट प्लान, मालिकाना हक का प्रूफ और फोटो ग्राफ देने होते हैं।
आप पटाखों के डीलरों के जरिए पटाखे खरीद सकते हैं। ये डीलर चाइनीज और भारतीय पटाखे बेचते हैं। दिल्ली में सदर बाजार और जामा मस्जिद में पटाखों के थोक व्यापारी हैं। यदि स्टॉक ज्यादा मंगाना है तो पटाखों के गढ़ तमिलनाडु के शिवकाशी की कंपनियों से मंगाया जा सकता है। रीटेलर को चीन के पटाखों पर 35 से 50 फीसदी तक का मार्जिन मिल जाता है। भारतीय पटाखों पर 30 से 35 फीसदी का मार्जिन मिलता है। ये कारोबार 50 हजार रुपए के निवेश से शुरु किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान