सोने में निवेश सबसे आसान और सबसे सरल विकल्प है। इसमें बेहतर रिटर्न भी मिलता है। भारत में लोग सोना खरीदने में बड़ी दिलचस्पी दिखाते हैं। सोने में कैसे निवेश करें और किन गोल्ड स्कीम्स में निवेश करें ताकि बेहतर रिटर्न मिले इसके बारे में हम आपको यहां विस्तार से बता रहे हैं।
सॉवरिन गोल्ड बांड्स में निवेश करना सबसे अच्छा है क्योंकि इसमें आपको 2.75% की दर से ब्याज मिलता है। हालांकि इसकी लिक्विडिटी उतनी अच्छी नहीं है। इसके अलावा यदि आप सेकेंडरी मार्केट से बांड खरीदते हैं तो आपको 0.5% की दर से ब्रोकरेज देना पड़ता है।
गोल्ड ईटीएफ में काफी लिक्विडिटी होती है और इसलिए ये उन निवेशकों के लिए अच्छे होते हैं जो शॉर्ट से मीडियम टर्म (लघु से मध्यम अवधि) के लिए के लिए निवेश करना चाहते हैं। हालाँकि इसमें रिटर्न्स कम मिलता है क्योंकि 1% व्यय अनुपात देना पड़ता है। इसके अलावा खरीदते या बेचते समय आपको 0.5% की दर से ब्रोकरेज भी देना पड़ता है।
ओपन एंड फंड होने के कारण इसमें लिक्विडिटी की समस्या नहीं आती। हालाँकि गोल्ड फंड्स गोल्ड ईटीएफ में निवेश करते हैं और इसलिए गोल्ड ईटीएफ की तुलना में इसमें व्यय अनुपात 1.5% अधिक होता है।
यदि आप भौतिक रूप में गोल्ड चाहते हैं तो आपको इसका चुनाव करना चाहिए। हालाँकि इन्हें खरीदते या बेचते समय ज्वेलर्स 2% कमीशन लेते हैं।
यदि आप प्लेन ज्वेलरी चुनते हैं तो मेकिंग और लिक्विडेशन शुल्क क्रमश: 10% और 5% होते हैं। जटिल आभूषणों के लिए मेकिंग चार्ज 20% और लिक्विडेशन चार्ज 10% होता है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका