डिजिटल पेमेंट के बाजार में गूगल भी शामिल हो चुका है। गूगल ने सोमवार सुबह अपने पेमेंट एप 'गूगल तेज' को लॉन्च किया। यह पेमेंट एप यूपीआई पर आधारित है। इसमें आप अपने बैंक खाते को जोड़ कर आसानी से पैसों की लेन-देन कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि गूगल तेज एप को कैसे इंस्टॉल करें और कैसे इस्तेमाल करें।
गूगल तेज पेमेंट एप को गूगल प्ले स्टोर से आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्लेस्टोर में तेज पेमेंट एप अंग्रेजी में टाइप करना होगा। इसके बाद आपको T के आकार का एक लोगो दिखेगा जो गूगल इंक से पॉवर्ड होगा, उसे आप इंस्टॉल कर लीजिए।
गूगल तेज एप इंस्टॉल होने के बाद आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा। गूगल तेज में देश में बोले जानी वाली प्रमुख भाषाओं को जगह दी गई है। इसमं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, बंगाली, मराठी और कन्नड़ भी शामिल है। इसमें से किसी एक भाषा का चयन आप कर सकते हैं।
इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ध्यान रहे आप वही मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपने अपने बैंक में रजिस्टर कराया है। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा, ये ओटीपी स्वत: वैरिफाई हो जाएगा। अगर नहीं होता है तो आप इसे टाइप भी कर सकते हैं।
इसके बाद आपको लॉक चुनने के लिए दो विकल्प दिए जाएंगे जिसमें पैटर्न लॉक और नंबर लॉक है। अगर आप नंबर लॉक चुनते हैं तो अपनी पंसद के कोई भी 4 अंक टाइप कर दीजिए। आपको ये नंबर याद रखना होगा क्योंकि बिना इस नंबर के आप तेज एप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
इसके अलावा आप तेज एप को अपने यूपीआई आधारित भीम एप से भी जोड़ सकते हैं। यूपीआई आधारित भीम एप को जोड़ने के लिए आपको अपने भीम एप को पिन टाइप करना होगा। ये पिन टाइप करने के बाद आपका खाता यूपीआई और तेज दोनों से जुड़ जाएगा।
तेज एप में आप तीन तरह से पैसे भेज सकते हैं।
- यूपीआई आईडी टाइप करके पैसे भेज सकते हैं।
- बैंक खाता नंबर और IFSC कोड टाइप करके पैसे भेज सकते हैं।
- तेज एप से दूसरे मोबाइल धारक जिसके पास तेज एप है उसे सर्च करके पैसे भेज सकते हैं। ये वैसे ही है जैसे आप शेयर इट से फाइल ट्रांसफर और रिसीव करते हैं।
तेज एप में तेज शील्ड नाम की सुविधा दी गई है जिसमें यह आपको बैंक खाते को हैकिंग और फ्रॉड से बचाएगा। इसके साथ ही हर बार आपकी पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही तेज एप इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा आपको गूगल के सपोर्ट टीम की 24 घंटे सुविधा मिलती रहेगी।
तेज एप स्क्रैच कार्ड के जरिए आप 1000 रुपए तक जीत सकते हैं। इसके अलावा आप हर हफ्ते के रविवार को 1 लाख रुपए जीतने के हकदार भी बन सकते हैं। इसके लिए आपको किसी कूपन की जरूरत नहीं होगी। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए tez.google.com पर जाकर आप सारी जानकारी पता कर सकते हैं।
इस एप में और बात है जो आपको मायूस कर सकती है। अगर आप जियो के अलावा किसी अन्य मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो ये एप इंस्टॉल होने से लेकर बैंक खाते को जोड़ने तक हर आपके मोबाइल से बैलेंस कट करेगा। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत गूगल प्लेस्टोर पर भी की है। फिलहाल इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.5 की रेटिंग मिली हुई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान