आम लोग खाली समय में या तो टीवी देखते हैं, गेम खेलते हैं या फिर रिश्‍तेदारों के यहां घूमने फिरने जाते हैं। पर क्‍या आपने कभी यह सोचा है कि कॉर्पोरेट वर्ल्‍ड के टायकून अपने खाली समय में क्‍या करते हैं? शायद अब तक आपने यह नहीं सोचा होगा। तो कोई बात नहीं हम आपको बताएंगे कि ऐसे व्‍यस्‍त पर्सनालिटी के लोग अपने खाली समय में आखिर क्‍या काम करते हैं?

Advertisement

सचिन बंसल, को-फाउंडर फ्लिपकार्ट

सचिन बंसल का खाली समय को लेकर यह कहना है कि मेरे लिए यह कल्‍पना करना मुमकिन नहीं है कि मैं जो काम कर रहा हूं, उसके बगैर मेरी जिंदगी क्‍या होगी। अगर मेरे पास खाली समय बचता है तो मैं कॉम्पिटेटिव कंप्‍यूटर गेम्‍स पर अपना समय दूंगा। मैं अपने कॉलेज के दिनों में जबरजस्‍त पीसी गेमर रहा हूं। लिहाजा, मैं गेम खेलने की दिशा में अच्‍छा करने की कोशिश करुंगा। टीवी देखना भी वक्‍त गुजारने का अच्‍छा जरिया होगा।

राजन आनंदन, वाइस प्रेसिडेंट गूगल

राजन को खाली समय में सर्फिंग करना पसंद है। इसका कारण है राजन की 11 साल की बेटी ऐसा करती है और वह श्रीलंका, मालदीप और अमेरिकी ईस्‍ट कोस्‍ट में समुद्री लहरों के साथ खेल चुकी है। इसलिए वह भी लहरों के साथ खेलने के लिए हिम्‍मत जुटाने की कोशिश करना चाहते हैं।

नवीन तिवारी, फाउंडर इनमोबी

नवीन क्रिकेट खेलकर अपना खाली समय बिताना चाहते हैं। लेकिन अगर सेहत साथ नहीं देगी तो वो स्‍पोर्ट्स इकोसिस्‍टम बनाने की पहल करना चाहते हैं। साथ ही एक मजबूत क्रिकेट टीम बनाने का प्रयास भी ये करना चाहते हैं।

कुणाल शाह, फीचार्ज

खाली समय को लेकर कुणाल का कहना है कि वो 35 साल के बाद काम नहीं करना चाहते थे, इसलिए अब मैं इसी हिसाब के साथ काम करता हूं। इसलिए अब मैं किताबें पढ़ता हूं, घूमता हूं और स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देता हूं।