अगर आप सोच रहे हैं कि हम आप के साथ मजाक कर रहे हैं तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। यहां पर आपको हम बताएंगे कि कैसे हर महीने 500 रुपए निवेश करके करोड़ों रुपए प्राप्त कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ समय तक इंतजार करना होगा। आइए जानते हैं करोड़ों रुपए बचाने के तरीके-
इन्वेस्टमेंट प्लान बहुत ही आसान है बस आपको शुरु करने की देरी है। हर महीने आप म्यूचुअल फंड में 500 रुपए निवेश कीजिए। इस तरह से पहले साल आप 6,000 रुपए निवेश करेंगे। इसके बाद हर साल आप मंथली निवेश में 20 फीसदी इजाफा करते जाएं। ऐसे में दूसरे साल आपका निवेश 600 रुपए प्रति माह होगा। इसी तरह से हर साल 20 फीसदी निवेश बढ़ाते रहने पर पांचवे साल में आपका निवेश 1036 रुपए प्रति माह होगा और दसवें साल प्रति माह आपका निवेश 2580 रुपए हो जाएगा।
आप लंबे समय के लिए निवेश कर रहे हैं। ऐसे में आप इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। क्रिसिल एएमएफआई इक्विटी फंड परफॉर्मेंस इंडेक्स के मुताबिक एक इन्वेस्टमेंट कैटेगरी के तौर पर इक्विटी म्यूचुअल फंड ने जून 2017 को समाप्त पिछले 10 सालों में 11.56 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है।
लंबी अवधि में निवेश करने से आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। कंपाउंडिंग का मतलब है कि आपको पहले साल के निवेश पर जो रिटर्न मिलता है दूसरे साल निवेश और उस रिटर्न को जोड़ कर बनने वाली राशि पर रिटर्न मिलता है। ऐसे में लंबी अवधि में कंपाउंडिंग की वजह से आपका पैसा तेजी से बढ़ता है।
म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिम से जुड़ा होता है। ऐसे आपको निवेश करने से पहले म्यूचुअल फंड स्कीम के डॉक्यूमेंट फंड में निवेश पर इस बात की गारंटी नहीं है कि आपके निवेश पर 10 फीसदी, 12 फीसदी या 15 फीसदी रिटर्न मिलेगा ही। ऐसे में आपको किसी स्कीम में निवेश करने से पहले लंबी अवधि में स्कीम के प्रदर्शन का आकलन करना चाहिए, फंड की रैकिंग और अपने फंड मैनेजर का रिकॉर्ड जरुर देखना चाहिए।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान